facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE का शेयर 7% की उछाल के साथ अब तक के उच्चतम स्तर पर

Advertisement

BSE का शेयर लेनदेन शुल्क में कटौती के बाद 7% उछला

Last Updated- October 23, 2023 | 10:12 PM IST
BSE

BSE का शेयर सोमवार को करीब 7 फीसदी की उछाल के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,695 रुपये पर बंद हुआ। यह बढ़ोतरी एक्सचेंज की तरफ से सेंसेक्स के ऑप्शन कारोबार में लेनदेन शुल्क में किए गए बदलाव के कारण देखने को मिली। यह बदलाव 1 नवंबर से प्रभावी होगा।

एक्सचेंज ने कहा कि इक्विटी डेरिवेटिव के बाकी अनुबंधों के लिए दरें अपरिवर्तित रहेंगी। अक्टूबर में अब तक BSE सेंसेक्स ऑप्शन का रोजाना औसत कारोबार 23,616 करोड़ रुपये रहा है।

जुलाई से अब तक रोजाना औसत कारोबार में चार गुने की उछाल आई है, जो तब 5,617 करोड़ रुपये था। हालांकि यह अभी भी एनएसई इंडेक्स ऑप्शन के वॉल्यूम का मामूली हिस्सा भर है।

संशोधन के बाद सेंसेक्स ऑप्शंस के लिए लेनदेन शुल्क 500 रुपये प्रति करोड़ से शुरू होगा और यह 3 करोड़ रुपये के मासिक टर्नओवर के स्लैब तक के लिए है। 3 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के मासिक टर्नओवर के लिए यह 3,750 रुपये होगा।

BSE ने कहा, ज्ल्द एक्सपायर होने वाले ऐसे अनुबंधों पर प्रीमियम आधारित टर्नओवर की गणना रोजाना आधार पर होगी और इसे माह के अंत में संचयी बना दिया जाएगा। मई में सेंसेक्स और बैंकेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की दोबारा पेशकश के बाद से BSE के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है।

इन अनुबंधों का आकार छोटा है और सप्ताह में एक्सपायरी होती है। इस साल शेयर कीमतों में 213 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसकी दोबारा पेशकश के साथ BSE ने इसकी कीमत एनएसई के मुकाबले काफी कम रखी है ताकि अपने प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ट्रेड आकर्षित कर सके।

यह कोशिश इस सेगमेंट में अपनी पकड़ दोबारा बहाल करने के लिए है, जिसका असर दिख रहा है। जून 2023 के शून्य के मुकाबले अब BSE डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर ऐक्टिव क्लाइंटों की संख्या 4 लाख हो गई है।

हालांकि पिछले हफ्ते HDFC सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि BSE अपनी कीमतों में इजाफा करेगी, जो आगे उसके राजस्व की रफ्तार को सहारा देगा।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement