बाजार

40% तक रिटर्न के लिए खरीदें ये 5 Auto Stocks! ग्लोबल ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ जारी किए टारगेट

ऑटो सेक्टर में निवेश का सुनहरा मौका? नोमुरा की रिपोर्ट में इन स्टॉक्स पर ‘BUY’ रेटिंग

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 28, 2025 | 6:26 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में ऑटो सेक्टर एक अहम भूमिका निभाता है, और निवेशक हमेशा इस सेक्टर के टॉप परफॉर्मिंग स्टॉक्स पर नज़र रखते हैं। इसी कड़ी में ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ऑटो सेक्टर के कुछ चुनिंदा स्टॉक्स को ‘BUY’ रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि ये कंपनियां आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं और निवेशकों को अच्छे रिटर्न दे सकती हैं।

नोमुरा की इस रिपोर्ट में CarTrade Tech, Mahindra & Mahindra, Sansera Engineering, TVS Motor और Uno Minda जैसी कंपनियों को लेकर सकारात्मक नजरिया अपनाया गया है। आइए, एक-एक करके समझते हैं कि आखिर इन कंपनियों में ऐसा क्या खास है जो इन्हें बेहतर निवेश विकल्प बनाता है।

CarTrade Tech: ऑनलाइन कार बिक्री प्लेटफॉर्म की मजबूती

ऑटो सेक्टर में डिजिटल प्लेटफॉर्म की अहमियत बढ़ रही है, और इसी कारण CarTrade Tech को नोमुरा ने ‘BUY’ रेटिंग दी है। कंपनी का टारगेट प्राइस ₹1,779 तय किया गया है। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 1,654 रुपये पर बंद हुआ। इस लिहाज से इस स्टॉक में 7.55% का अपसाइड मिल सकता है। इसका OLX और कंज्यूमर सेगमेंट मजबूत स्थिति में है, जिससे कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत कार स्वामित्व में गिरावट जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं, जो भविष्य में जोखिम खड़ा कर सकती हैं।

Mahindra & Mahindra: SUV और ट्रैक्टर मार्केट में दमदार पकड़

नोमुरा की रिपोर्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) को लेकर भी सकारात्मक रुख अपनाया गया है। इसका टारगेट प्राइस ₹3,681 तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से काफी ऊपर है। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 2,666.35 रुपये पर बंद हुआ। इस लिहाज से इस स्टॉक में 38% का अपसाइड मिल सकता है। कंपनी की SUVs और ट्रैक्टर सेगमेंट में मजबूत पकड़ है। हालांकि, कमजोर मानसून की स्थिति में ट्रैक्टर की बिक्री प्रभावित हो सकती है, जो कंपनी के लिए एक संभावित जोखिम बना हुआ है।

Sansera Engineering: ऑटो पार्ट्स बिजनेस में चमक

ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में Sansera Engineering एक मजबूत प्लेयर के रूप में उभरी है। नोमुरा ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,669 तय किया है। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 1214 रुपये पर बंद हुआ। इस लिहाज से इस स्टॉक में 37% का अपसाइड मिल सकता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के बढ़ते दायरे से कंपनी के पारंपरिक 2W और PV सेगमेंट में असर पड़ सकता है। साथ ही, इसके टॉप 5 क्लाइंट्स से मांग में किसी भी गिरावट का सीधा प्रभाव कंपनी की ग्रोथ पर पड़ सकता है।

TVS Motor: EV सेगमेंट में पकड़, लेकिन चुनौतियां बरकरार

TVS Motor को लेकर भी नोमुरा ने सकारात्मक रुख अपनाया है और इसे ₹2,689 का टारगेट प्राइस दिया है। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 2419 रुपये पर बंद हुआ। इस लिहाज से इस स्टॉक में 11% का अपसाइड मिल सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। हालांकि, EV मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और पारंपरिक टू-व्हीलर बाजार में हिस्सेदारी में संभावित गिरावट एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Uno Minda: इनोवेशन से बढ़ रही संभावनाएं

Uno Minda को लेकर भी नोमुरा का नजरिया सकारात्मक है, और इसे ₹1,233 के टारगेट प्राइस के साथ ‘BUY’ रेटिंग दी गई है। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 878 रुपये पर बंद हुआ। इस लिहाज से इस स्टॉक में 40% का अपसाइड मिल सकता है। कंपनी ऑटो सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी जैसे कि सेंसर्स, एक्ट्यूएटर्स और कंट्रोलर्स सेगमेंट में अपनी पहुंच बढ़ा रही है। हालांकि, इसके टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ किसी भी संभावित विवाद का कंपनी के भविष्य पर असर पड़ सकता है।

First Published : March 28, 2025 | 6:21 PM IST