बाजार

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 202 अंक टूटकर 65,000 के नीचे, Nifty 19,310 पर

रिलायंस, मारुति, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और HUL सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 18, 2023 | 4:02 PM IST

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबर में BSE सेंसेक्स (Sensex) 200 से अधिक अंक कमजोर हुआ। NSE के निफ्टी (Nifty) में भी 55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखी गई। हालांकि, 21 अगस्त को जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग की घोषणा के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में दोपहर के सौदों में फ्रंटलाइन सूचकांकों ने एक हद तक रिकवरी की।

उतार-चढ़ाव भरा रहा कारोबार

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 202.36 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 64,948.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,175.32 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,754.72 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 55.10 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,310.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,373.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,253.60 तक आया।

Also read: RBI ने कर्जधारकों को दी बड़ी राहत, लोन डिफॉल्ट पर penal interest की जगह अब लगेगा penal charge

रिलायंस बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। रिलायंस, मारुति, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और HUL सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा रिलायंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.83 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में रहे।

2.07 फीसदी तक टूटा TCS

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। TCS, टेक मिहंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान TCS के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.07 फीसदी तक गिर गए।

First Published : August 18, 2023 | 4:02 PM IST