बाजार

Demat Account: निवेशकों को लुभा रहा आकर्षक रिटर्न, अगस्त में 26% बढ़े डीमैट खाते

Demat Account और MF में नॉमिनी ऐड करने की डेडलाइन 30 सितंबर

Published by
भाषा   
Last Updated- September 25, 2023 | 6:37 PM IST

Demat Account: शेयर बाजारों से आकर्षक रिटर्न और खाता खोलने की प्रक्रिया सुगम होने की वजह से अगस्त, 2023 में डीमैट खातों की संख्या सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 12.7 करोड़ हो गई है।

अगस्त में नए डीमैट खातों की संख्या मासिक आधार पर 4.1% बढ़ी

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक विश्लेषण के अनुसार, जुलाई के 30 लाख की तुलना में अगस्त में नए खातों की संख्या मासिक आधार पर 4.1 प्रतिशत बढ़कर अगस्त में 31 लाख हो गई। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2023 के अंत में दो डिपॉजिटरी NSDL और CDSL के साथ कुल 12.7 करोड़ डीमैट खाते पंजीकृत थे, जबकि एक साल पहले यह संख्या 10.1 करोड़ थी। जुलाई के अंत में डीमैट खातों की संख्या 12.3 करोड़ थी।

डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड में नॉमिनी ऐड करने की डेडलाइन 30 सितंबर

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के अंत में कुल 12.7 करोड़ में से 3.3 करोड़ और 9.35 करोड़ डीमैट खाते क्रमशः NSDL तथा CDSL के साथ पंजीकृत थे। SEBI के निर्देशों के अनुसार, सभी व्यक्तिगत डीमैट खाताधारकों तथा म्यूचुअल फंड निवेशकों के पास अपने उत्तराधिकारी को नामित करने या एक घोषणापत्र भरकर योजना से बाहर निकलने का विकल्प चुनने के लिए 30 सितंबर तक का समय है।

Also read: Mutual Fund इन्वेस्टर्स, demat खाताधारक नहीं किए नॉमिनी ऐड तो अकाउंट हो जाएगा फ्रीज, डेडलाइन नजदीक

डेडलाइन से चूके तो ‘फ्रीज’ हो जाएगा अकाउंट

ऐसा नहीं करने पर निवेशकों के डीमैट खातों और फोलियो पर रोक लग जाएगी, यानी उन्हें ‘फ्रीज’ कर दिया जाएगा और वे अपने निवेश को निकाल नहीं पाएंगे। यह अनिवार्यता नए और मौजूदा दोनों निवेशकों पर लागू होता है। यह कदम निवेशकों को अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने और उनका निवेश उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंपने में मदद करने को उठाया गया है।

First Published : September 25, 2023 | 6:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)