बाजार

शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते Havells, L&T, GM Breweries समेत कई कंपनियां देंगी डिविडेंड

L&T Technology Services देगी सबसे ज्यादा 40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड; Havells, GM Breweries और Great Eastern Shipping भी लिस्ट में शामिल

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 15, 2026 | 9:45 AM IST

शेयर बाजार में डिविडेंड से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए अगला हफ्ता अहम रहने वाला है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T), एलएंडटी फाइनेंस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, सुला वाइनयार्ड्स, हैवेल्स इंडिया, जीएम ब्रुअरीज, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी समेत कई कंपनियों ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इन कंपनियों के शेयर 19 मई 2026 से 22 मई 2026 के बीच एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। डिविडेंड का फायदा पाने के लिए निवेशकों को एक्स-डिविडेंड तारीख से पहले शेयर खरीदने होंगे।

L&T Technology Services देगी सबसे ज्यादा डिविडेंड

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने 40 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 22 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो ने 38 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की घोषणा की है। वहीं ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी 11.70 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी।

इन कंपनियों ने भी किया डिविडेंड का ऐलान

जीएम ब्रुअरीज ने 9 रुपये प्रति शेयर, जबकि विनाइल केमिकल्स इंडिया ने 7 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। हैवेल्स इंडिया ने भी 6 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 24 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा है। इसके अलावा जिंदल सॉ और सुला वाइनयार्ड्स 2-2 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देंगी। वहीं एलएंडटी फाइनेंस ने 2.75 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की घोषणा की है। अलिकॉन कास्टअलॉय, वर्कमेट्स Core2Cloud Solution और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने भी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

19 मई को एक्स-डिविडेंड होंगे ये शेयर

मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन 0.72 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगा, जबकि अतिशय ने 1 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने 19 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

कंपनी एक्स-डिविडेंड तारीख डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन 19 मई 2026 अंतरिम डिविडेंड – 0.72 रुपये 19 मई 2026
अलिकॉन कास्टअलॉय 19 मई 2026 अंतरिम डिविडेंड – 2 रुपये 19 मई 2026
अतिशय 19 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 1 रुपये 19 मई 2026
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर 19 मई 2026 अंतरिम डिविडेंड – 1 रुपये 19 मई 2026
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी 20 मई 2026 अंतरिम डिविडेंड – 11.70 रुपये 20 मई 2026
जीएम ब्रुअरीज 21 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 9 रुपये 21 मई 2026
हैवेल्स इंडिया 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 6 रुपये 24 मई 2026
जिंदल सॉ 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 2 रुपये 22 मई 2026
लार्सन एंड टुब्रो 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 38 रुपये 22 मई 2026
एलएंडटी फाइनेंस 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 2.75 रुपये 22 मई 2026
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 40 रुपये 22 मई 2026
सुला वाइनयार्ड्स 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 2 रुपये 22 मई 2026
विनाइल केमिकल्स इंडिया 22 मई 2026 अंतिम डिविडेंड – 7 रुपये 22 मई 2026
वर्कमेट्स Core2Cloud Solution 22 मई 2026 अंतरिम डिविडेंड – 2 रुपये 22 मई 2026
First Published : May 15, 2026 | 9:45 AM IST