बाजार

शेयर बाजार में डिविडेंड की बारिश! वरुण बेवरेजेस समेत ये 3 कंपनियां अगले हफ्ते देंगी तगड़ा कैश रिवॉर्ड

अगले हफ्ते वरुण बेवरेजेस, यूनिफिन्ज कैपिटल व जैश इंजीनियरिंग जैसी कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देंगी। मुनाफे के लिए एक्स-डेट से पहले निवेश करना न नियम समझना जरूरी है

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- April 04, 2026 | 1:56 PM IST

अगले हफ्ते शेयर बाजार में डिविडेंड पाने का मौका तलाश रहे निवेशकों के लिए कई कंपनियां अहम रहने वाली हैं। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। इस लिस्ट में यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया लिमिटेड (Unifinz Capital India Ltd), वरुण बेवरेजेस लिमिटेड (Varun Beverages Ltd) और जैश इंजीनियरिंग लिमिटेड (Jash Engineering Ltd ) शामिल हैं। ये कंपनियां अगले हफ्ते अलग-अलग तारीखों पर अपने निवेशकों को कैश रिटर्न देने जा रही हैं।

यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया लिमिटेड ने 6 अप्रैल 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी अपने निवेशकों को 0.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। वहीं वरुण बेवरेजेस लिमिटेड ने 8 अप्रैल 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट रखा है और यह 0.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसके अलावा जैश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने 10 अप्रैल 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है और कंपनी 0.60 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। इन घोषणाओं के बाद निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर बनी हुई है।

Also Read: खाड़ी में महायुद्ध और बाजार में हाहाकार: ब्रोकरों ने चुने ये 10 शेयर, जो गिरावट में भी दिलाएंगे मुनाफा!

डिविडेंड पाने के लिए जरूरी नियम समझ लें

डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए निवेशकों को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के बीच का फर्क समझना जरूरी है। एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता। यानी अगर किसी निवेशक को डिविडेंड चाहिए, तो उसे एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना होगा और रिकॉर्ड डेट तक उसे होल्ड करना होगा। रिकॉर्ड डेट पर कंपनी अपने शेयरधारकों की लिस्ट तैयार करती है।

मार्केट के जानकार कहते हैं कि सिर्फ डिविडेंड के चक्कर में पैसा लगाना समझदारी नहीं होती। निवेश करते समय कंपनी का काम कैसा चल रहा है, उसकी ग्रोथ कैसी है और आगे का प्लान क्या है, ये सब देखना भी जरूरी है। हां, डिविडेंड देने वाली कंपनियां उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन होती हैं, जो रेगुलर इनकम चाहते हैं। ऐसे में आने वाला हफ्ता उन निवेशकों के लिए खास हो सकता है, जो डिविडेंड के हिसाब से अपनी स्ट्रैटेजी बनाते हैं।

First Published : April 4, 2026 | 1:55 PM IST