बाजार

Dollar vs Rupee Today: रुपया 5 पैसे बढ़कर 83.45 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Dollar vs Rupee Today: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्च स्तर से नीचे आने और विदेशी पूंजी प्रवाह से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 05, 2024 | 10:21 AM IST

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.45 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्च स्तर से नीचे आने और विदेशी पूंजी प्रवाह से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.48 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.11 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 386.58 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 79,663.09 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 84.85 अंक या 0.35 प्रतिशत फिसलकर 24,217.30 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,575.85 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

First Published : July 5, 2024 | 10:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)