बाजार

₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्ट

₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, NHPC से लेकर HCC तक इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, 23% तक तेजी की उम्मीद

Published by
रेक्स कैनो   
Last Updated- May 06, 2026 | 8:14 AM IST

Stocks to buy Under 100: 100 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयरों में इन दिनों मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं। टेक्निकल चार्ट पर बने पॉजिटिव पैटर्न के आधार पर बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें आगे अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। एंजेल वन के टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले के मुताबिक, एनएचपीसी, एनएमडीसी, एचसीसी, साउथ इंडियन बैंक और लॉयड इंजीनियरिंग के शेयरों में हाल में मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है। उनका कहना है कि ये शेयर आने वाले समय में 23 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं।

NHPC

पिछला बंद भाव: 83.17 रुपये

राजेश भोसले के अनुसार, पिछले कुछ सालों से एनएचपीसी का शेयर एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। लेकिन हाल के हफ्तों में इसमें मजबूत तेजी देखने को मिली है। शेयर ने अपने कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकलकर वीकली चार्ट पर ‘डिसेंडिंग ट्रायंगल ब्रेकआउट’ दिया है। मजबूत वॉल्यूम और प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार करना इसमें तेजी के संकेत दे रहा है। विश्लेषक ने 78 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 91 रुपये का लक्ष्य दिया है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 9 फीसदी की तेजी संभव है।

NMDC

पिछला बंद भाव: 88.83 रुपये

एनएमडीसी ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा रिटर्न दिया है और मई 2024 के पुराने उच्च स्तर को पार कर लिया है। राजेश भोसले के मुताबिक, लगभग दो साल बाद शेयर में ‘सॉसर फॉर्मेशन ब्रेकआउट’ देखने को मिला है। RSI भी मजबूत स्थिति में है, जो तेजी का संकेत देता है। विश्लेषक ने 83 रुपये का स्टॉप लॉस और 100 रुपये का लक्ष्य दिया है। यानी शेयर में करीब 12 फीसदी की बढ़त आ सकती है।

यह पढ़ें: Breakout Stocks: 3 शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्तों में 13% तक अपसाइड की उम्मीद

HCC

पिछला बंद भाव: 23.58 रुपये

एचसीसी के शेयर में हाल के निचले स्तर 13.5 रुपये से जोरदार तेजी आई है और यह 23 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। शेयर लंबे समय बाद 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ है, जो तेजी का संकेत माना जाता है। विश्लेषक के अनुसार, 21 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट ने ‘राउंडिंग बॉटम’ पैटर्न की पुष्टि की है। उन्होंने 20 रुपये का स्टॉप लॉस और 29 रुपये का लक्ष्य दिया है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 23 फीसदी तक की तेजी आ सकती है।

South Indian Bank

पिछला बंद भाव: 40.95 रुपये

साउथ इंडियन बैंक का शेयर लगातार मजबूत ट्रेंड में बना हुआ है। हाल में बाजार की कमजोरी के कारण इसमें थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन 200-डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट मिलने के बाद शेयर फिर संभल गया। अब शेयर प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है और RSI भी 60 के ऊपर पहुंच गया है, जो पॉजिटिव मोमेंटम दिखाता है। विश्लेषक ने 38 रुपये का स्टॉप लॉस और 46 रुपये का लक्ष्य दिया है। इसमें करीब 12 फीसदी की तेजी की संभावना है।

यह पढ़ें: Stocks To Buy: मई में खरीदने के लिए Motilal Oswal ने चुने 6 दमदार स्टॉक्स, ₹240 से ₹4,750 तक के दिए टारगेट

Lloyd Engineering

पिछला बंद भाव: 59.54 रुपये

राजेश भोसले के मुताबिक, लॉयड इंजीनियरिंग के शेयर में कई मजबूत तकनीकी ब्रेकआउट देखने को मिले हैं। डेली चार्ट पर ‘राउंडिंग बॉटम’ और ‘फ्लैग पैटर्न’ दोनों बने हैं। शेयर प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है और 20-DEMA तथा 50-DEMA के बीच बुलिश क्रॉसओवर भी हुआ है। विश्लेषक ने 55 रुपये का स्टॉप लॉस और 66 रुपये का लक्ष्य दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

First Published : May 6, 2026 | 8:07 AM IST