बाजार

Sensex में बड़ा बदलाव संभव! Trent बाहर, Hindalco या Shriram Finance की एंट्री की चर्चा

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने भी अनुमान जताया है कि Trent को Sensex से बाहर किया जा सकता है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 22, 2026 | 2:29 PM IST

Sensex Reshuffle: शेयर बाजार में आज Sensex की अर्धवार्षिक समीक्षा को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। बाजार में चर्चा है कि Tata Group की कंपनी Trent को इस बार Sensex से बाहर किया जा सकता है। उसकी जगह Hindalco Industries या Shriram Finance को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Sensex में शामिल होने या बाहर होने का असर सिर्फ नाम तक सीमित नहीं रहता। इससे शेयरों में बड़ी खरीदारी या बिकवाली भी देखने को मिलती है, क्योंकि कई इंडेक्स फंड और ETF उसी के हिसाब से निवेश करते हैं। यही वजह है कि आज इन तीनों शेयरों पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है।

बाजार में किस कंपनी का पलड़ा भारी?

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने भी अनुमान जताया है कि Trent को Sensex से बाहर किया जा सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक Hindalco और Shriram Finance इस जगह के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि फ्री-फ्लोट मार्केट कैप के हिसाब से Shriram Finance आगे है, लेकिन सेक्टोरल बैलेंस को देखते हुए Hindalco की संभावना थोड़ी ज्यादा मानी जा रही है।

Trent पर क्यों बढ़ सकता है दबाव?

अगर Trent वास्तव में Sensex से बाहर होती है, तो शेयर पर दबाव बढ़ सकता है। Nuvama का अनुमान है कि इससे करीब 257 मिलियन डॉलर तक का पैसिव आउटफ्लो देखने को मिल सकता है। यानी जो ETF और इंडेक्स फंड Sensex को ट्रैक करते हैं, उन्हें Trent के शेयर बेचने पड़ सकते हैं। इससे स्टॉक में शॉर्ट टर्म दबाव देखने को मिल सकता है।

यह पढ़ें: Axis Bank, HDFC Bank: PSU बैंकों की रफ्तार पड़ सकती है धीमी, बड़े प्राइवेट बैंक फिर पकड़ रहे स्पीड

Hindalco और Shriram Finance का प्रदर्शन कैसा रहा?

Hindalco का प्रदर्शन पिछले एक साल में काफी मजबूत रहा है। शेयर करीब 66 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं इस साल भी स्टॉक 22 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे Hindalco का शेयर करीब 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,101 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

वहीं Shriram Finance का शेयर करीब 2.9 प्रतिशत चढ़कर 941 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। पिछले एक साल में स्टॉक करीब 39 प्रतिशत ऊपर रहा है, हालांकि इस साल अब तक इसमें कुछ कमजोरी देखने को मिली है।

दूसरी तरफ Trent का शेयर करीब 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 4,300 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा। हालांकि बाजार अब Sensex समीक्षा के फैसले पर नजर बनाए हुए है।

First Published : May 22, 2026 | 2:13 PM IST