बाजार

IEX Q1 results: आय में वृद्धि से नेट प्रॉफिट 10 फीसदी बढ़कर 76 करोड़ रुपये हुआ

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 113.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 127.36 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 27, 2023 | 7:57 PM IST

IEX Q1 results: इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का एकीकृत शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 75.82 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 69.12 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 113.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 127.36 करोड़ रुपये हो गई।

Also read: Bajaj Holdings Q1FY24 results: नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 1,415.5 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़ा

कंपनी के निदेशक मंडल ने सुधा पिल्लई और तेजप्रीत सिंह चोपड़ा को अगले साल उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले पांच साल के लिए गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पिल्लई का वर्तमान कार्यकाल 25 अप्रैल, 2024 को और चोपड़ा का 4 मार्च, 2024 को समाप्त होगा।

First Published : July 27, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)