बाजार

बेहतर प्रतिफल के चलते 2023-24 में InvITs, REITs ने 17,116 करोड़ रुपये जुटाए

वाइजएक्स के सीईओ आर्यमान वीर ने कहा कि पिछले महीने एसएम (लघु और मध्यम) आरईआईटी नियमों में सेबी के संशोधन के बाद इस क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 07, 2024 | 3:09 PM IST

इनविट और आरईआईटी के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और 2023-24 में इनमें निवेश सालाना आधार पर 14 गुना बढ़कर 17,116 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) के बेहतर वित्त पोषण हासिल करने का अनुमान है। वाइजएक्स के सीईओ आर्यमान वीर ने कहा कि पिछले महीने एसएम (लघु और मध्यम) आरईआईटी नियमों में सेबी के संशोधन के बाद इस क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय आंशिक स्वामित्व बाजार एसएम आरईआईटी में विकसित होने के लिए तैयार है, और इसके प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 2030 तक 50 करोड़ डॉलर से बढ़कर पांच अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। प्राइम डेटाबेस डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक आरईआईटी और इनविट ने 2023-24 में 17,116 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,166 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा 2023-24 में इनविट ने पहली बार बिक्री पेशकश (ओएफएस) देखा, जिसके तहत डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने 2,071 करोड़ रुपये जुटाए।

First Published : April 7, 2024 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)