आईपीओ

Amir Chand IPO: बासमती चावल का निर्यात करती है कंपनी, आईपीओ खुला; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

Amir Chand IPO: हरियाणा स्थित इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से नए इक्विटी शेयरों का होगा। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 24, 2026 | 9:23 AM IST

Amir Chand IPO: बासमती चावल का निर्यात करने वाली कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का आईपीओ अप्लाई करने के लिए मंगलवार (24 मार्च) को खुल गया। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 201 से 212 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इश्यू अप्लाई करने के लिए गुरुवार (26 मार्च) तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड के अपर एंड पर इश्यू का कुल साइज 400 करोड़ रुपये का है। हरियाणा स्थित इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से नए इक्विटी शेयरों का होगा। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

Amir Chand Jagdish Kumar IPO GMP

अमीर चंद जगदीश कुमार आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर मंगलवार (24 मार्च) को ग्रे मार्केट में 219 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 212 रुपये के मुकाबले 7 रुपये या 3 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है।

Amir Chand IPO: सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

ब्रोकरेज हॉउस एंजल वन (Angel One) ने अमीर चंद आईपीओ पर सब्सक्राइब फॉर लॉन्ग टर्म की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के अनुसार, 212 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन इश्यू के बाद 22.6 गुना प्राइस अर्निंग रेश्यो पर है। यह बासमती चावल सेक्टर की लिस्टेड कंपनियों की तुलना में संतुलित माना जा रहा है। यह वैल्यूएशन मजबूत वृद्धि रफ्तार और सशक्त निर्यात कारोबार के कारण समर्थित है। साथ ही ब्रांडेड और घरेलू खंड में विस्तार से अतिरिक्त संभावनाएं भी दिख रही हैं।

यह पढ़ें: Innovision IPO की खराब शुरुआत, शेयर 10% तक घाटे में लिस्ट; निवेशकों को हुआ मोटा नुकसान

Amir Chand IPO Details

कंपनी ने एक आवेदन के लिए शेयरों की अधिकतम संख्या 70 तय की है। रिटेल निवेशकों को 70 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,840 रुपये लगाने होंगे। कंपनी ने कुल पेशकश का 50 फीसदी योग्य संस्थागत खरीदारों, 35% रिटेल निवेशकों और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा है। केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और किनोट फाइनेंशियल सर्विसेज बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Amir Chand IPO

Details
सब्सक्रिप्शन विंडो 24 मार्च से 27 मार्च
अलॉटमेंट 30 मार्च
रिफंड की शुरुआत 1 अप्रैल
डीमैट खाते में शेयर जमा 1 अप्रैल
शेयर बाजार में लिस्टिंग 2 अप्रैल

क्या करती है Amir Chand Jagdish Kumar कंपनी?

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड ‘एरोप्लेन’ ब्रांड के तहत उत्पाद बेचती है और बासमती चावल का प्रोसेसिंग व निर्यात करती है। इसके प्रतिस्पर्धियों में सर्वेश्वर फूड्स, एलटी फूड्स, केआरबीएल लिमिटेड और कई अन्य असंगठित प्रोसेसर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी आटा, सूजी, मैदा, नमक, बेसन और चीनी जैसे जरूरी रसोई सामान भी बेचती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट मुनाफा 100 प्रतिशत बढ़कर 60.82 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 30.40 करोड़ रुपये था।

First Published : March 24, 2026 | 9:12 AM IST