आईपीओ

Amir Chand IPO ने निवेशकों को किया निराश, 8% डिस्काउंट के साथ ₹195 पर लिस्ट हुए शेयर

Amir Chand IPO: दलाल स्ट्रीट पर लिस्ट होने से पहले अमीर चंद जगदीश कुमार के अनलिस्टेड शेयर 215.5 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 02, 2026 | 10:41 AM IST

Amir Chand IPO Listing: बासमती चावल निर्यात करने वाली कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) आईपीओ के शेयर गुरुवार (2 अप्रैल) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। अमीर चंद जगदीश कुमार के शेयर बीएसई पर 195 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 212 रुपये प्रति शेयर से 17 रुपये या 8.02 प्रतिशत कम है। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर, यह शेयर 200 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो प्राइस बैंड के मुकाबले 12 रुपये या 5.66 प्रतिशत कम है।

यह लिस्टिंग बाजार की उम्मीदों से कम रही। अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, दलाल स्ट्रीट पर लिस्ट होने से पहले अमीर चंद जगदीश कुमार के अनलिस्टेड शेयर 215.5 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जो 212 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 3.5 रुपये प्रति शेयर या 1.65 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाते है।

यह भी पढ़ें: Powerica IPO की बाजार में कमजोर एंट्री, बीएसई पर ₹375 और एनएसई पर 366 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर

Amir Chand Jagdish Kumar IPO details

अमीर चंद जगदीश कुमार का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। इसमें 2.08 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल थे, जिनकी कुल कीमत 440 करोड़ रुपये थी। यह इश्यू मंगलवार, 24 मार्च 2026 से शुक्रवार, 27 मार्च 2026 तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

इश्यू का प्राइस बैंड 210 से 212 रुपये प्रति शेयर रखा गया था और लॉट साइज 70 शेयरों का था। आईपीओ सब्सक्राइब करने के अंतिम दिन तक 3.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें सबसे ज्यादा भागीदारी गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की रही, जिन्होंने अपने हिस्से को 12.71 गुना सब्सक्राइब किया। इसके बाद खुदरा निवेशकों और योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने क्रमशः 1.36 गुना और 1.11 गुना सब्सक्रिप्शन किया।

अमीर चंद जगदीश कुमार इस इश्यू से मिली राशि का उपयोग अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। शेष फंड का उपयोग कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस इश्यू के लिए केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार रही, जबकि एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और कीनोट फाइनेंशियल सर्विसेज ने बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका निभाई।

First Published : April 2, 2026 | 10:16 AM IST