आईपीओ

Innovision IPO की खराब शुरुआत, शेयर 10% तक घाटे में लिस्ट; निवेशकों को हुआ मोटा नुकसान

Innovision IPO Listing: हरियाणा स्थित कंपनी को निवेशकों को खास रिस्पांस नहीं मिला। तीसरे दिन तक इश्यू को कुल मिलाकर 32 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 23, 2026 | 10:31 AM IST

Innovision IPO Listing Price: इंनोविजन लिमिटेड आईपीओ के शेयर सोमार (23 मार्च) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 466 रुपये पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 519 रुपये के मुकाबले 53 रुपये या 10.21 प्रतिशत कम है। वहीं, NSE पर इंनोविजन आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी कंपनी की एंट्री कमजोर रही और यह 467.70 रुपये पर लिस्ट हुए जो कि इश्यू प्राइस की तुलना में 51 रुपये या 9.82 प्रतिशत कम है।

इनोविजन आईपीओ का पब्लिक इश्यू 10 मार्च से 17 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इनोविजन आईपीओ का लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग सपाट चल रहा था। हालांकि, शेयर गिरावट में लिस्ट हुए।

कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?

हरियाणा स्थित कंपनी को निवेशकों को खास रिस्पांस नहीं मिला। तीसरे दिन तक इश्यू को कुल मिलाकर 32 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 494-519 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 322.84 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें 255 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 12.38 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) शामिल था।

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से 51 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। करीब 119 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल होंगे। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट कामों में लगाई जाएगी। इश्यू के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

यह पढ़ें: Upcoming IPO This Week: इन 7 कंपनियों में पैसा लगाने का मौका, लिस्टिंग भी होगी दमदार

Innovision IPO: क्या करती है कंपनी?

इनोविजन लिमिटेड भारत भर में मैनपावर सेवाएं, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग उपलब्ध कराती है। कंपनी देश में 35 दफ्तरों के जरिए काम करती है, जिनमें रजिस्टर्ड और कॉरपोरेट ऑफिस शामिल हैं। 15 जनवरी 2026 तक कंपनी भारत के 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रही है। कंपनी के मैनपावर सर्विसेज कारोबार को तीन हिस्सों में बांटा गया है:

प्राइवेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर

इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज

मैनपावर उपलब्ध कराना और पेरोल सर्विसेज

15 जनवरी 2026 तक कंपनी के 180 से ज्यादा ग्राहक हैं और यह 1,000 से अधिक जगहों पर सेवाएं दे चुकी है।

First Published : March 23, 2026 | 10:25 AM IST