आईपीओ

Om Power Transmission IPO: 9 अप्रैल से खुलेगा ₹150 का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹166-175 पर तय; चेक करें सभी डिटेल्स

Om Power Transmission IPO: ओम पावर का आईपीओ 6 अप्रैल को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 अप्रैल 2026 को बंद होगा। अलॉटमेंट बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को तय किया जाएगा।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 06, 2026 | 9:12 AM IST

Om Power Transmission IPO: पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन का आईपीओ 9 अप्रैल (गुरुवार) को सब्सक्राइब करने के लिए खुल जाएगा। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड फाइनल कर दिया है। इसे 166 से 175 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए 150 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। इसके तहत 76 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कुल कीमत लगभग 132.56 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 17.50 करोड़ रुपये है। ओएफएस के तहत कल्पेश धनजीभाई पटेल, कनुभाई पटेल और वसंतकुमार नारायणभाई पटेल प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स हैं।

क्या करती है कंपनी?

ओम पावर ट्रांसमिशन एक पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कंपनी है। यह 2011 में स्थापित हुई थी। कंपनी हाई वोल्टेज (एचवी) और अल्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों और भूमिगत केबलिंग परियोजनाओं को लागू करने का काम करती है। 31 दिसंबर 2025 तक, कंपनी की अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक में कुल 58 प्रोजेक्ट शामिल थे, जिनकी कुल कीमत 744.60 करोड़ रुपये थी। इनमें 51 ईपीसी प्रोजेक्ट और 7 संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी 124 सबस्टेशनों का संचालन और रखरखाव कर रही थी।

Om Power Transmission IPO Details

आरएचपी के अनुसार, ओम पावर का आईपीओ 6 अप्रैल को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को बंद होगा। शेयरों के अलॉटमेंट का आधार बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को तय किया जाएगा। ओम पावर के शेयर एनएसई और बीएसई पर संभावित रूप से शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को लिस्ट होंगे।

कंपनी ने आवेदन के लिए लॉट साइज 85 शेयर तय किया है। इसक मतलब है कि रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर 85 शेयरों के एक लॉट के लिए कम से कम 14,875 रुपये का निवेश करना होगा।

एमयूएफजी इंटाइम इंडिया इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू का एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी फ्रेस इश्यू से मिलने वाली राशि में से 11.21 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च, 25 करोड़ रुपये कुछ उधारों के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और 55 करोड़ रुपये लॉन्ग टर्म कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करेगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

First Published : April 6, 2026 | 9:05 AM IST