आईपीओ

OnEMI Technology IPO: 30 अप्रैल से खुले रहा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹162-171 पर तय; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्स

OnEMI Technology IPO: इश्यू का लॉट साइज 87 इक्विटी शेयर तय किया गया है। इसके लिए रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 14,877 रुपये का निवेश करना होगा।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 27, 2026 | 3:24 PM IST

OnEMI Technology IPO: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म ‘EMI’ चलाने वाली कंपनी वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 30 अप्रैल को सब्सक्राइब करने के लिए खुल जाएगा। इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड फाइनल कर दिया है। इसे 162 से 171 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी ने 926 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। यह इश्यू 5 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 2,900 करोड़ रुपये बैठता है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 अप्रैल को लगाई जायेगी।

OnEMI Technology IPO Details

आईपीओ के तहत 850 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 44,39,788 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) की जाएगी। इसकी कीमत अपर प्राइस बैंड पर 76 करोड़ रुपये बैठती है। इस तरह कुल इश्यू साइज 926 करोड़ रुपये का बनता है।

इश्यू का लॉट साइज 87 इक्विटी शेयर तय किया गया है। इसके लिए रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 14,877 रुपये का निवेश करना होगा। कुल इश्यू का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित है। जबकि 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रखा गया है। शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है और लिस्टिंग 8 मई को होने की संभावना है।

शेयर बेचने वाले निवेशकों में अम्मार एसडीएन बीएचडी इन्वेस्टर, वर्टेक्स वेंचर्स एसईए फंड थ्री पीटीई लिमिटेड, वर्टेक्स ग्रोथ फंड पीटीई लिमिटेड, वर्टेक्स ग्रोथ फंड टू पीटीई लिमिटेड, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड टू, एंडिया सीड को-क्रिएशन फंड, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड एलएलसी, एआईओएन एडवाइजरी सर्विसेज एलएलपी, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड और वेंचरईस्ट सेडको प्रोएक्टिव फंड एलएलसी शामिल हैं।

नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वनईएमआई टेक्नोलॉजी अपने इसकी सहायक कंपनी ‘सी क्रेवा’ की पूंजी मजबूत करने और भविष्य की फंडिंग जरूरतों के साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

OnEMI Technology IPO: क्या करती है कंपनी?

साल 2016 में स्थापित ‘किश्त’ प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने के बाजार में युवा उपभोक्ताओं पर केंद्रित डिजिटल क्रेडिट समाधान उपलब्ध कराता है। 31 मार्च 2025 तक प्लेटफॉर्म के पास 5.32 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स थे और इसने 91.6 लाख ग्राहकों को सेवाएं दी हैं।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की परिचालन आय 1,337 करोड़ रुपये रही। जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 161 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट 4,087 करोड़ रुपये है।,इसमें 19 लाख से अधिक एक्टिव ग्राहक शामिल हैं।

इस इश्यू के लिए जेएम फाइनेंशियल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और सेंट्रम ब्रोकिंग बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार है।

First Published : April 27, 2026 | 3:10 PM IST