आईपीओ

Upcoming IPOs This Week: मेन बोर्ड में सन्नाटा लेकिन SME सेगमेंट में कमाई का मौका, रखें इन पर नजर

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में बड़े IPO की कमी रहेगी, लेकिन सेफ्टी कंट्रोल्स और प्रॉपशेयर सेलेस्टिया जैसे छोटे इश्यू निवेशकों को निवेश के नए मौके देंगे

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- April 05, 2026 | 3:04 PM IST

अप्रैल का दूसरा हफ्ता प्राइमरी मार्केट के लिए थोड़ा शांत रहने वाला है। इस हफ्ते बड़े IPO की कोई हलचल नहीं दिखेगी, इसलिए बाजार में ज्यादा उत्साह नजर नहीं आएगा। लेकिन पूरी तरह सन्नाटा भी नहीं है। मेन बोर्ड भले ही सूना रहने वाला है, कुछ छोटे इश्यू आने वाले हैं, जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। यानी भले ही यह हफ्ता धीमा लगे, लेकिन इसमें भी मौके छिपे हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो छोटे इश्यू में दिलचस्पी रखते हैं।

Safety Controls & Devices का IPO 6 अप्रैल से खुलेगा

सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेस लिमिटेड का 48 करोड़ रुपये का IPO 6 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। कंपनी ने शेयर की कीमत 75 से 80 रुपये प्रति शेयर तय की है। यह पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू है, यानी कंपनी नए शेयर जारी कर रही है। इसमें OFS का कोई हिस्सा नहीं है।

कंपनी कुल 60 लाख नए शेयर बेचेगी। इससे जो पैसे आएंगे, उनका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल बढ़ाने, कुछ पुराने कर्ज चुकाने और जरूरी कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेस मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के काम करती है। कंपनी सबस्टेशन लगाने, फायरफाइटिंग सिस्टम इंस्टॉल करने और सोलर प्लांट बनाने का काम करती है।

कंपनी का कहना है कि BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग से उसकी विजिबिलिटी बढ़ेगी, ब्रांड इमेज मजबूत होगी और इक्विटी शेयरों के लिए एक सार्वजनिक बाजार बनेगा।

एक लॉट में 1,600 शेयर हैं। आम निवेशक को कम से कम दो लॉट यानी 3,200 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

Also Read: MCap: बाजार में हाहाकार! 6 दिग्गज कंपनियों के उड़े ₹65,000 करोड़, एयरटेल को सबसे बड़ा झटका

Propshare Celestia इन्विट IPO

दूसरा इश्यू प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का है। यह एक स्मॉल और मीडियम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (SM RIT) है। इसका नाम प्रॉपशेयर सेलेस्टिया है।

यह 244.65 करोड़ रुपये का IPO 10 अप्रैल को खुलेगा और 16 अप्रैल को बंद होगा। यूनिट की कीमत 10 लाख से 10.50 लाख रुपये प्रति यूनिट रखी गई है। यह भी सिर्फ फ्रेश इश्यू है, कोई OFS नहीं।

जो पैसे जुटाए जाएंगे, उनका इस्तेमाल अहमदाबाद के नेहरू नगर में स्थित वीनस स्ट्रेटम नाम की ग्रेड A+ मिक्स्ड-यूज कमर्शियल बिल्डिंग के सात फ्लोर खरीदने में होगा। इस प्रोजेक्ट सेलेस्टिया की सुपर बिल्ट-अप एरिया 2,07,838 वर्ग फुट है और यह पूरी तरह से किराएदारों से भरी हुई है।

Vivid Electromech का लिस्टिंग

इस हफ्ते SME प्लेटफॉर्म पर सिर्फ एक कंपनी का लिस्टिंग होगा। इलेक्ट्रिकल पैनल्स और ऑटोमेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी विविड इलेक्ट्रोमेक का शेयर NSE के SME सेगमेंट पर लिस्ट होगा।

First Published : April 5, 2026 | 2:51 PM IST