आईपीओ

GSP Crop Science IPO ने निवेशकों का किया खुश, ₹332 पर लिस्ट हुए शेयर; लिस्टिंग के बाद 13% तक उछला

GSP Crop Science IPO Listing: एनएसई पर कंपनी के शेयर 328 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो प्राइस बैंड के मुकाबले 8 रुपये या 2.50 प्रतिशत ज्यादा है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 24, 2026 | 10:49 AM IST

GSP Crop Science Share Price: एग्रोकेमिकल कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस आईपीओ के शेयर मंगलवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत के साथ लिस्ट हो गए। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिये बाजारों से 400 करोड़ रुपये जुटाए।

जीएसपी क्रॉप साइंस के शेयर बीएसई पर 332.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 320 रुपये की तुलना में 12.30 रुपये या 3.84 प्रतिशत ज्यादा है। एनएसई पर कंपनी के शेयर 328 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो प्राइस बैंड के मुकाबले 8 रुपये या 2.50 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग अनौपचारिक बाजार के अनुमान से बेहतर रही। अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर 322 रुपये प्रति शेयर के आसपास चल रहे थे। इससे प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 0.62 प्रतिशत का प्रीमियम संकेत मिलत रहा था।

GSP Crop Science Share Price: लिस्टिंग के बाद 13% उछला शेयर

जीएसपी क्रॉप साइंस के शेयरों में लिस्टिंग के बाद जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 362.30 रुपये प्रति शेयर तक चढ़ गए, जो प्राइस बैंड की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा है। सुबह 10:26 बजे जीएसपी क्रॉप साइंस के शेयर 1.65 प्रतिशत की बढ़त लेकर 333.95 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

यह पढ़ें: Amir Chand IPO: बासमती चावल का निर्यात करती है कंपनी, आईपीओ खुला; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

GSP Crop Science IPO details

400 करोड़ रुपये का यह इश्यू बुक-बिल्ड पर आया था। इसमें 240 करोड़ रुपये के लिए 7.5 करोड़ नए शेयर जारी किए गए। जबकि 160 करोड़ रुपये के 50 लाख शेयर प्रोमोटर विलासबेन व्रजमोहन शाह, भावेश व्रजमोहन शाह और कप्पा ट्रस्ट द्वारा बेचे गए। यह इश्यू सोमवार, 16 मार्च 2026 से बुधवार, 18 मार्च 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहा।

इश्यू का प्राइस बैंड 304 रुपये से 320 रुपये प्रति शेयर रखा गया था और एक लॉट में 320 शेयर थे। कुल 89,47,367 शेयरों के मुकाबले 1,43,61,844 शेयरों के लिए आवेदन मिले, जिससे कुल मिलाकर यह निर्गम 1.61 गुना भरा गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई और उनका हिस्सा 3.05 गुना भरा गया। इसके बाद बड़े संस्थागत निवेशकों ने 2.66 गुना आवेदन किया। वहीं, छोटे निवेशकों की रुचि कम रही और उनका हिस्सा सिर्फ 40 प्रतिशत ही भर पाया। शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को तय किया गया और कंपनी ने फेस वैल्यू 320 रुपये प्रति शेयर रखा था।

First Published : March 24, 2026 | 10:22 AM IST