बाजार

ICICI Bank, BHEL, SBI Card, Paytm, IndiGo, RNFI समेत इन शेयरों पर आज रखें नजर, दिखेगी हलचल

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी-50 सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत तेजी के साथ कर सकते हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 29, 2024 | 9:09 AM IST

Stocks to Watch Today: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच घरेलू इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी-50 सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत तेजी के साथ कर सकते हैं।

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स में शुक्रवार को तेजी देखी गई। अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदों को बल दिया है। इससे नैस्डैक कंपोजिट 1.03 प्रतिशत उछलकर 17,357.88 पर, एसएंडपी 500 1.11 प्रतिशत बढ़कर 5,459.10 अंक पर और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.64 प्रतिशत चढ़कर 40,589.34 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.70 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.10 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.54 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट 0.14 प्रतिशत और एशिया डॉव 1.49 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। सुबह 7:10 बजे GIFT निफ्टी वायदा 111 अंक से अधिक बढ़कर 25,708 के स्तर पर था।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

Q1FY25 Results on Monday: एसीसी, एजीआई इंफ्रा, अपोलो पाइप्स, अरविंद, आस्क ऑटोमोटिव, एस्टेक लाइफसाइंसेज, अदानी टोटल गैस, अरबिंदो फार्मा, अदानी विल्मर, बामर लॉरी एंड कंपनी, बसंत एग्रो टेक (इंडिया), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंसोलिडेटेड कंस्ट्रक्शन कंसोर्टियम, केमो फार्मा लेबोरेटरीज, कोलगेट-पामोलिव (भारत), कंप्यूज इन्फोकॉम, सीएसबी बैंक, डेटा पैटर्न्स (भारत), डीसीएम नोवेल्ले, डायना टी कंपनी, एलनेट टेक्नोलॉजीज, फ्रेडुन फार्मास्यूटिकल्स, गाला ग्लोबल प्रोडक्ट्स, गुडलक इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडिया सीमेंट्स इन्वेस्टमेंट सर्विसेज, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी , इंडो-इटैलियन रेमेडियल एंड रिसर्च मेडिसिन्स, इंडिया ग्लाइकोल्स, इंडियन बैंक, इंटीग्रेटेड कैपिटल सर्विसेज, आईएसएमटी, जय बालाजी इंडस्ट्रीज, जिंदल सॉ, जिंदल ड्रिलिंग एंड इंडस्ट्रीज, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, केईआई इंडस्ट्रीज, कल्याणी इन्वेस्टमेंट कंपनी, लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर, मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, मनराज हाउसिंग फाइनेंस, वेदांत फैशन, मार्कोलिन्स ट्रैफिक कंट्रोल्स, मयूर यूनिकोटर्स, एमकेटी क्रिएटर्स, ओमैक्स ऑटोज, पैनाचे इनोवेशन, फाइजर, रतनइंडिया एंटरप्राइजेज, श्री रामकृष्ण मिल्स, वीसीयू डेटा मैनेजमेंट, विनती ऑर्गेनिक्स और विन्योफ्लेक्स अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

इस बीच, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल;

Dr Reddy’s Laboratories: हैदराबाद स्थिति फार्मा कंपनी का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 0.90 प्रतिशत गिरकर 1,392.4 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.88 प्रतिशत बढ़कर 6,757.9 करोड़ रुपये हो गया।

Power Grid Corporation of India: सरकारी महारत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में 3.52 प्रतिशत बढ़कर 3,723.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 3,597.16 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर मामूली रूप से घटकर 11,006.18 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 11,048.13 करोड़ रुपये था।

NTPC: सरकारी बिजली कंपनी कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 5,506.07 करोड़ रुपये हो गया। यह बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,907.13 करोड़ रुपये था।

ICICI Bank: बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 9.96 प्रतिशत बढ़कर 11,695.84 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक के 10,636.12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

बैंक की कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 45,998 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,763 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा बैंक का खर्च जून तिमाही में बढ़कर 29,973 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 24,624 करोड़ रुपये था।

IndiGo: विमानन कंपनी इंडिगो ने साल 2024-25 (वित्त वर्ष 25) की पहली तिमाही में 2,728.8 करोड़ रुपये का संयुक्त शुद्ध लाभ दर्ज किया ​है। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 11.7 प्रतिशत कम है। ईंधन की बढ़ती लागत, कुछ राज्यों में ईंधन पर मूल्य वर्धित कर में वृद्धि, विदेशी विनिमय की अ​धिक दरें और ठप पड़े विमानों के कारण रखरखाव खर्च में इजाफे की वजह से लाभ में यह गिरावट आई है।

SBI Cards: चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में फंसे हुए कर्ज में वृद्धि के कारण Q1FY25 के दौरान SBI कार्ड एन्ड पेमेंट सर्विसिज का शुद्ध लाभ 594 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 593 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कुल आय एक साल पहले के 4,046 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 4,483 करोड़ रुपये हो गई।

First Published : July 29, 2024 | 8:58 AM IST