बाजार

टॉप 10 कंपनियों में 7 का MCap 74,603 करोड़ रुपये घटा, सबसे ज़्यादा नुकसान में रहा HDFC बैंक

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 25,011 करोड़ रुपये घटकर 12,22,392.26 करोड़ रुपये हो गया

Published by
भाषा   
Last Updated- August 13, 2023 | 10:37 AM IST

देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का कुल बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 74,603.06 करोड़ रुपये घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 398.6 अंक या 0.60 फीसदी की गिरावट आई।

इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट हुई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 25,011 करोड़ रुपये घटकर 12,22,392.26 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,781 करोड़ रुपये घटकर 6,66,512.90 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,096.48 करोड़ रुपये घटकर 4,86,812.08 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,396.94 करोड़ रुपये घटकर 5,87,902.98 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 7,726.3 करोड़ रुपये घटकर 5,59,159.71 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा बजाज फाइनेंस और इंफोसिस का मूल्यांकन भी घटा।

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 25,607.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,23,878.59 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान टीसीएस और एसबीआई का मूल्यांकन भी बढ़ा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस रहे।

First Published : August 13, 2023 | 10:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)