बाजार

BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap 434.9 लाख करोड़ रुपये के नए शिखर पर पहुंचा

BSE का मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 181.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 76,992.77 पर बंद हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 14, 2024 | 6:38 PM IST

BSE MCap: शेयर बाजार में तीन सत्रों से जारी तेजी के बीच BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (MCap) शुक्रवार को 434.88 लाख करोड़ रुपये के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

BSE का मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 181.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 76,992.77 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 270.4 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 77,081.30 पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार में इस तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 4,34,88,147.51 करोड़ रुपये के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। तीन दिनों की तेजी के दौर में निवेशकों की संपत्ति में कुल 7.93 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Also read: Indus Towers में अपनी 2.3 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचना चाहता है Vodafone Group

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि बाजार के सकारात्मक रुख ने प्रमुख शेयर सूचकांकों को नई ऊंचाइयां छूने में मदद की। इस दौरान उन्होंने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की। उन्होंने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में नए सिरे से खरीदारी देखी जा रही है, जबकि लार्जकैप शेयरों को उच्च मूल्यांकन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

First Published : June 14, 2024 | 6:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)