Representational Image
Swiggy Q4 results: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसका घाटा घटकर ₹800 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹1,081 करोड़ था। कंपनी के क्विक कॉमर्स कारोबार इंस्टामार्ट में लगातार ग्रोथ के चलते घाटे में कमी आई। कंपनी की आय बढ़कर ₹6,383 करोड़ हो गई। पिछली तिमाही में स्विगी ने ₹1,065 करोड़ का घाटा दर्ज किया था।
स्विगी ने कहा कि उसके फूड डिलीवरी बिजनेस ने पिछले 15 तिमाहियों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) सालाना आधार पर 22.6% बढ़ी, जबकि एडजस्टेड EBITDA 39.8% बढ़कर ₹297 करोड़ हो गया।
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट का GOV सालाना आधार पर 68.8% बढ़कर ₹7,881 करोड़ पहुंच गया। कंट्रीब्यूशन मार्जिन क्रमिक आधार पर 65 बेसिस पॉइंट सुधरकर निगेटिव 1.8% रहा, जबकि एडजस्टेड EBITDA घाटा ₹858 करोड़ रहा।
स्विगी के आउट-ऑफ-होम कंजम्प्शन सेगमेंट ने पहली बार पूरे साल के स्तर पर मुनाफा दर्ज किया। इस सेगमेंट का GOV सालाना आधार पर 43% बढ़ा और एडजस्टेड EBITDA मार्जिन GOV का 0.8% रहा। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या सालाना आधार पर 27.2% बढ़कर 25.2 मिलियन हो गई।
स्विगी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीहर्ष मजेटी ने कहा कि फूड डिलीवरी बिजनेस ने लगभग चार वर्षों में सबसे मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। यह सेक्टर में मंदी की आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए सालाना एडजस्टेड EBITDA में ₹1,000 करोड़ के स्तर को पार कर गया। साथ ही मार्जिन भी पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रहे हैं। आउट-ऑफ-होम बिजनेस भी लगातार बढ़ रहा है और मुनाफे में है।
Also Read | अगले हफ्ते इन Dividend Stocks पर रहेगी नजर, ₹40 तक डिविडेंड का मौका; IEX से Kennametal तक कई शेयर फोकस में
उन्होंने कहा कि क्विक कॉमर्स में अगला चरण सिर्फ ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने का नहीं, बल्कि उनकी जरूरतों का पहले से अनुमान लगाने का होगा। यूनिट इकॉनॉमिक्स हर तिमाही में बेहतर हो रही है और कंपनी अपने तय लक्ष्य के मुताबिक कंट्रीब्यूशन मार्जिन ब्रेकईवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मजबूत बैलेंस शीट हमें FY27 में अनुशासित और रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ने की क्षमता देती है।