बाजार

इंटेलिजेंस पर फोकस के साथ PhonePe की सहायक कंपनी Share.Market ने F&O सेगमेंट लॉन्च किया

Share.Market ने मार्केट इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव रिसर्च बेस्ड वेल्थबास्केट्स, एक स्केलेबल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म प्रदान करके डिस्काउंट ब्रोकिंग विकसित की है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 06, 2024 | 2:53 PM IST

PhonePe की सहायक कंपनी Share.Market शुक्रवार, 5 अप्रैल को फ्यूचर एंड ऑप्शन्स (F&O) सेगमेंट में लॉन्च हो गई है। इस सेगमेंट के जुड़ने से ट्रेडर्स को बेहतर इंटेलिजेंल लेयर से सपोर्टेड ट्रेडिंग टूल मुहैया हो सकेंगे जो कि उनके अनुभव को बेहतर करने में मदद करेंगे।

कंपनी ने Share.Market के लॉन्च के सात महीनों के भीतर 1.55 मिलियन से अधिक लाइफटाइम ग्राहक और 1.4 मिलियन से अधिक सक्रिय म्यूचुअल फंड एसआईपी ट्रांसैक्शन जुटाए हैं। इसने 1.5 लाख डीमैट खातों वाले 75,000 से अधिक डेली ऐप यूजर्स को भी इंजेलिजेंस ऐड मुहैया कराई हैै।

Share.Market पर F&O की क्षमताओं की शुरूआत होने से प्लेटफ़ॉर्म की पेशकशों को और मजबूती मिलीू है। विकल्पों को ट्रैक करने के लिए ऑप्शन चेन एनालिसिस व्यापारियों को जोखिम, बचाव स्थितियों का प्रबंधन करके और पूरा रिटर्न प्रोफ़ाइल को कैलकुलेट करके एक बेहतर पोर्टफोलियो मैनेजमेंट करने में सहायता करेगा।

ये भी पढ़ें- Hero MotoCorp, Bajaj Auto, TVS, Ather Energy, Ola Electric Mobility को EMPS के तहत ईवी बेचने की अनुमति मिली

मुख्य विशेषताएं

Share.Market का यूजर फ्रैंडली इंटरफ़ेस व्यापारियों को अपने ट्रेड को आसानी से और निपुणता से करने में सहायता करेगा। Share.Market में किसी भी ऑर्डर तो ट्रैक करने और मैनेज करने की रिस्क मैनेजमेंट योग्यता यूजर्स के लिए मददगार साबित होगी। कंपनी द्वारा हेजिंग के साछ ही अधिक सुविधाएँ लॉन्च करने की भी उम्मीद है।

अगस्त 2023 में लॉन्च होने के बाद से, Share.Market ने मार्केट इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव रिसर्च बेस्ड वेल्थबास्केट्स, एक स्केलेबल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म प्रदान करके डिस्काउंट ब्रोकिंग विकसित की है। यह विभिन्न प्रकार के निवेश उत्पाद प्रदान करता है जो निवेशकों को स्टॉक (इंट्राडे और डिलीवरी), एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ), म्यूचुअल फंड और वेल्थबास्केट्स सहित एक पूर्ण और संतुलित पोर्टफोलियो बनाने की अनुमति देता है।

First Published : April 6, 2024 | 2:53 PM IST