बाजार

कॉपर डिमांड बूम के बीच PSU कंपनी का ₹470 करोड़ निवेश, MP में बनेगा 30 लाख टन की क्षमता वाला प्लांट

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस प्रोजेक्ट पर करीब 470 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 31, 2026 | 2:18 PM IST

रकारी खनन कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper ltd) के शेयर बुधवार को फोकस में रहेंगे। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनी मध्य प्रदेश में 30 लाख टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता वाले नए कॉपर कंसंट्रेट प्लांट के लिए करीब 470 करोड़ का निवेश करने की तैयारी में हैं।

हिंदुस्तान कॉपर ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने मध्य प्रदेश स्थित मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में इस प्लांट की स्थापना के लिए टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट आरडी इंजीनियरिंग लिमिटेड को देने को मंजूरी दे दी है। 469.55 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 27 महीनों की अवधि में पूरा होने की उम्मीद है।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब हिंदुस्तान कॉपर अपने प्रमुख मलांजखंड खदान में क्षमता विस्तार पर जोर दे रही है। यह देश के सबसे बड़े कॉपर भंडारों में से एक है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर में मेटल की बढ़ती मांग के बीच कंपनी यह विस्तार कर रही है।

यह कॉन्ट्रैक्ट टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा। इसका मतलब है कि आरडी इंजीनियरिंग लिमिटेड डिजाइन से लेकर कमीशनिंग तक पूरे प्रोजेक्ट का एंड-टू-एंड एग्जीक्यूशन संभालेगी।

इस मंजूरी को 30 मार्च 2026 को हुई कंपनी की 461वीं बोर्ड बैठक में अप्रूव किया गया। यह जानकारी सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के तहत दी गई।

MP में लगेगा नया प्लांट

हिंदुस्तान छोपेर मध्य प्रदेश में नया प्लांट स्थापित करने की तैयारी में है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस प्रोजेक्ट पर करीब 470 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

यह प्लांट सालाना 30 लाख टन कॉपर कंसंट्रेट उत्पादन करने की क्षमता रखेगा। घरेलू स्तर पर तांबे के उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के मकसद से कंपनी यह विस्तार कर रही है। इस बीच, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर सोमवार को बीएसई पर 454.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

First Published : March 31, 2026 | 1:58 PM IST