बाजार

Q2 Results: करूर वैश्य बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ रहा 378.45 करोड़ रुपये

बैंक ने एक बयान में कहा कि इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार 1,50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 17, 2023 | 2:14 PM IST

निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक (केवीबी) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 378.45 करोड़ रुपये रहा। तमिलनाडु स्थित बैंक का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 250.23 करोड़ रुपये रहा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बैंक का शुद्ध मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा, पिछले वर्ष समान अवधि में यह 479 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 2,335.97 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,821.05 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने एक बयान में कहा कि इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार 1,50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

बैंक के प्रबंध निदेशक एंव मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रमेश बाबू बी. ने कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा बैंक पिछली तिमाही में 1,50,000 करोड़ के कुल कारोबार के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर गया और 1,53,516 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।’’

First Published : October 17, 2023 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)