बाजार

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ रुपया 82.77 प्रति डॉलर पर

Published by
भाषा   
Last Updated- May 24, 2023 | 10:31 AM IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मई में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार है। ऐसे में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.77 प्रति डॉलर पर खुला। मंगलवार को रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी के नुकसान से 103.46 पर आ गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 77.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

First Published : May 24, 2023 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)