बाजार

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 82.71 पर आया

Published by
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
Last Updated- December 13, 2022 | 11:18 AM IST

घरेलू पूंजी बाजारों से विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.71 के स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी की वजह से रूपये में गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.71 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 82.51 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 104.96 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 78.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

First Published : December 13, 2022 | 11:16 AM IST