बाजार

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे गिरकर 82.63 पर आया

Published by
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
Last Updated- December 12, 2022 | 11:29 AM IST

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी कोषों की निकासी से घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 82.54 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट दिर्शाता है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.28 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 105.16 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 76.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

First Published : December 12, 2022 | 11:16 AM IST