बाजार

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर बंद हुआ था

Published by
भाषा   
Last Updated- November 08, 2023 | 11:22 AM IST

घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख तथा विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की सतत निकासी ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला और फिर 83.23 के स्तर पर आ गया।

यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.27 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.05 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : November 8, 2023 | 11:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)