बाजार

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट

Published by
भाषा
Last Updated- February 02, 2023 | 11:15 AM IST

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रूख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बयान से मिले संकेतों को देखते हुए निवेशकों ने कारोबार से दूरी बनाए रखी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.81 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

बाद में, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.80 पर सपाट कारोबार कर रहा था। बुधवार को रुपया 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 100.93 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 83.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

First Published : February 2, 2023 | 11:12 AM IST