बाजार

Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर पर

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2023 | 10:44 AM IST

विदेश में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ 82.30 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.30 तक पहुंच गया। रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 82.40 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी गिरकर 103.47 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 फीसदी बढ़कर 74.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 71.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : June 2, 2023 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)