बाजार

SEBI ने फ्रंट रनिंग के आरोप में छह फर्मों पर लगाई रोक

Published by
भाषा
Last Updated- March 29, 2023 | 6:49 PM IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ‘फ्रंट रनिंग’ कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में बानहेम स्टॉक ब्रोकिंग और निंजा सिक्योरिटीज समेत छह फर्मों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। SEBI की तरफ से प्रतिबंधित किए गए अन्य लोगों में कौशल चंदराणा, मनीष मेहता, कश्मीरा मेहता एवं सुमतिलाल मेहता शामिल हैं।

बाजार नियामक ने एन्विल वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर कारोबार में फ्रंट रनिंग (अग्रिम सूचना के आधार पर खरीद-बिक्री) में संलिप्त रहने के आरोप में इनपर कार्रवाई की है। इसके साथ गलत तरीके से कमाये गए 2.23 करोड़ रुपये को जब्त भी कर लिया गया है।

SEBI ने मंगलवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा कि गलत ढंग से अर्जित राशि जमा न किए जाने तक इन फर्मों को अपनी कोई भी परिसंपत्ति या शेयर न बेचने को भी कहा है। SEBI ने अपनी जांच में पाया कि निंजा और बानहेम ने पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा प्रदाता एन्विल वेल्थ मैनेजमेंट की तरफ से जारी लंबित निर्देश के पहले ही कई शेयरों में खरीद-फरोख्त की।

First Published : March 29, 2023 | 6:20 PM IST