शेयर बाजार

Ashish Kacholia portfolio: दिग्गज निवेशक ने Q4 में इन 4 शेयरों में बढ़ाया स्टेक, 1 साल में 70% तक मिला रिटर्न

Ashish Kacholia portfolio: आंकड़ों के मुताबिक, कचोलिया ने बीती तिमाही (Q4FY26) के दौरान अपने पोटफोलियो में शामिल चार शेयरों में 1.4 फीसदी तक हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Published by
आशुतोष ओझा   
Last Updated- April 13, 2026 | 1:54 PM IST

Ashish Kacholia portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में शामिल आशीष कचोलिया ने मार्च 2026 तिमाही (Q4FY26) के दौरान अपने पोर्टफोलियो में फेरबदल किये हैं। 13 अप्रैल 2026 तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, कचोलिया ने बीती तिमाही के दौरान अपने पोटफोलियो में शामिल चार शेयरों में 1.4 फीसदी तक हिस्सेदारी बढ़ाई है। इन स्टॉक्स में TechEra Engineering (India), Sg Finserve, Aeroflex Industries और Tanfac Industries शामिल हैं। खास बात है कि इन चारों ने शेयरों ने बीते एक साल में 70 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है।

Ashish Kacholia: इन 4 शेयरों में बढ़ाया स्टेक

TechEra Engineering (India)

स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने एयरोस्पेस और ऑटोमेशन सेक्टर की कंपनी टेकएरा इंजीनियरिंग इंडिया में जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान हिस्सेदारी करीब 1.4 फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी (1,028,800 इ​क्विटी शेयर) कर ली। इसमें कचौलिया ने पर्सनल कैपेसेटी में हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के 2.1 फीसदी से बढ़ाकर 3.5 फीसदी कर ली। ज​बकि अपनी निवेश वाली कंपनी सूर्यवंशी कमोट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हिस्सेदारी 2.7 फीसदी (QoQ) पर बनाए रखी है। दिसंबर तिमाही में कचौलियो पोर्टफोलियो की कुल हिस्सेदारी 4.8 फीसदी थी।

टेकएरा इंजीनियरिंग की परफॉर्मेंस की बात करें तो बीते एक साल में यह शेयर करीब 60 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं, बीते 6 महीने में शेयर 28 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। बीते ट्रेडिंग सेशन (10 अप्रैल) स्टॉक 201.95 रुपये पर बंद हुआ था।

Sg Finserve

एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी एसजी फिनसर्व में मार्च 2026 तिमाही के दौरान आशीष कचोलिया ने अपना स्टेक 1.1 फीसदी (QoQ) से बढ़ाकर 2.4 फीसदी (1,544,009 इ​क्विटी शेयर) कर दी है।

इस शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने बीते एक साल में करीब 18 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं, बीते 6 महीने में शेयर 24 फीसदी के आसपास रिटर्न रहा है। बीते ट्रेडिंग सेशन (10 अप्रैल) स्टॉक 461.15 रुपये पर बंद हुआ था।

Aeroflex Industries

आशीष कचोलिया ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर में मार्च 2026 के दौरान दिसंबर 2025 तिमाही के 2.0 फीसदी से बढ़ाकर 2.3 फीसदी (3,008,589 इ​क्विटी शेयर) कर ली है।

इस शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने बीते एक साल में करीब 70 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं, बीते 6 महीने में शेयर 73 फीसदी के आसपास रिटर्न रहा है। बीते ट्रेडिंग सेशन (10 अप्रैल) स्टॉक 289 रुपये पर बंद हुआ था।

Tanfac Industries

केमिकल मैन्युफैक्चरर टैनफैक इंडस्ट्री में भी कचोलिया ने मार्च 2026 के दौरान हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.71 फीसदी (3,40,918 इ​क्विटी शेयर) कर ली है। इससे पहले, दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान यह हिस्सेदारी 1.65 फीसदी था।

इस शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने बीते एक साल में करीब 56 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, बीते 6 महीने में शेयर 2 फीसदी के आसपास रिटर्न रहा है। बीते ट्रेडिंग सेशन (10 अप्रैल) स्टॉक 2241.50 रुपये पर बंद हुआ था।

कंपनी सेक्टर Mar 2026 हिस्सेदारी (%) Dec 2025 हिस्सेदारी (%) QoQ बदलाव शेयर संख्या 1 साल रिटर्न 6 महीने रिटर्न लेटेस्ट प्राइस (₹)
टेकएरा इंजी. एयरोस्पेस/ऑटोमेशन 6.2% 4.8% +1.4% 10,28,800 60% 28% 201.95
एसजी फिनसर्व NBFC 2.4% 1.1% +1.3% 15,44,009 18% 24% 461.15
एयरोफ्लेक्स इंड. मैन्युफैक्चरिंग 2.3% 2.0% +0.3% 30,08,589 70% 73% 289
टैनफैक इंड. केमिकल्स 1.71% 1.65% +0.06% 3,40,918 56% 2% 2241.50

(सोर्स: स्टॉक एक्सचेंज, ट्रेंडलाइन। शेयर प्राइस: 10अप्रैल क्लोजिंग)

Ashish Kacholia portfolio: 50 शेयर, ₹2,567.2 करोड़ नेटवर्थ

ताजा कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग के अनुसार, आशीष कचोलिया के पास सार्वजनिक रूप से 50 शेयरों में हिस्सेदारी है, जिनकी कुल वेल्थ 2,567.2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पोर्टफोलियो में हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर शामिल हैं। आशीष कचोलिया को मिड कैप और स्माल कैप स्पेस से मल्टीबैगर शेयर चुनने के लिए जाना जाता है।

मीडिया द्वारा प्यार से ‘बिग व्हेल’ कहे जाने वाले कचोलिया ने अपने करियर की शुरुआत प्राइम सिक्योरिटीज से की और बाद में एडेलवाइस में शामिल हुए, इसके बाद 1995 में उन्होंने अपनी खुद की ब्रोकिंग फर्म लकी सिक्योरिटीज की स्थापना की। उन्होंने 1999 में राकेश झुनझुनवाला के साथ मिलकर हंगामा डिजिटल की सह-स्थापना की और 2003 से अपना खुद का पोर्टफोलियो बनाना शुरू किया।

(डिस्क्लेमर: यहां पोर्टफोलियो की जानकारी दी गई है। बिजनेस स्टैंडर्ड किसी भी रूप में निवेश की सलाह नहीं देता है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 13, 2026 | 1:49 PM IST