शेयर बाजार

Bank Stocks: ₹200 के अंदर 2 बैंक शेयर चमकने को तैयार, ब्रोकरेज ने जताया 25% तक उछाल का अनुमान

Bank Stocks: ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत लोन ग्रोथ और मार्जिन में सुधार की उम्मीद इन शेयरों में करीब 25% तक का रिटर्न दिला सकती है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 27, 2026 | 2:13 PM IST

Bank Stocks To Buy: हाल ही में आए चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 200 रुपये से कम भाव के दो बैंकों के फंडामेंटल्स में सुधार के संकेत मिले हैं। इसके चलते कई ब्रोकरेज ने इन पर खरीद की सलाह दी है। उनका मानना है कि बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत लोन ग्रोथ और मार्जिन में सुधार की उम्मीद इन शेयरों को आने वाले समय में करीब 25 प्रतिशत तक का रिटर्न दिला सकती है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना अहम हो जाता है कि इन स्टॉक्स में कितना दम है और क्या यह वाकई पोर्टफोलियो में जगह बनाने लायक हैं।

IDFC First Bank Share पर ब्रोकरेज की राय

ICICI Securities: रेटिंग ADD| टारगेट प्राइस: ₹77|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शेयर पर ‘ADD’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर 77 रुपये कर दिया है। पहले यह 80 रुपये था। ब्रोकरेज का कहना है कि एकमुश्त जमा से जुड़े प्रभाव के कारण प्रॉफिट आफ्टर टैक्स प्रभावित है। हालांकि एसेट क्वालिटी और जमा वृद्धि का आउटलुक मजबूत बना हुआ है।

Motilal Oswal: रेटिंग Neutral| टारगेट प्राइस: ₹75|

मोतीलाल ओसवाल ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ‘Neutral’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पार्ट 75 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 67 रुपये से 12 फीसदी ज्यादा है।

यह पढ़ें: महिंद्रा ग्रुप के शेयर पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, 4 ने बढ़ाई रेटिंग; Q4 नतीजों के बाद 8% उछला

ब्रोकरेज के अनुसार, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नतीजे कुछ एकमुश्त कारकों से प्रभावित रहे। इनमें चंडीगढ़ शाखा में जमा धोखाधड़ी से जुड़ा अधिक परिचालन खर्च, ट्रेजरी में नुकसान और कारोबार की धीमी वृद्धि शामिल है।

Nomura: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹85|

नोमुरा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 85 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि धोखाधड़ी से जुड़े दबाव के बावजूद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मजबूत तिमाही प्रदर्शन दिखाया। मार्जिन और एसेट क्वालिटी ने सकारात्मक रूप से चौंकाया।

DCB Bank Stocks पर ब्रोकरेज की राय

ICICI Securities: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹235

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने डीसीबी बैंक पर ‘BUY’ की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 235 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 192.40 रुपये से 22 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज ने कहा कि ऋण वृद्धि तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत रही और सालाना आधार पर करीब 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि वृद्धि के प्रमुख कारणों में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

यह पढ़ें: Reliance Share: नतीजों के बाद रिलायंस का शेयर खरीदने पर होगा फायदा? ब्रोकरेज ने दिए 44% अपसाइड के टारगेट

Antique Stock Broking: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹220|

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने डीसीबी बैंक पर BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस को घटाकर 220 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा हम डीसीबी बैंक की रणनीतिक दिशा को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। प्रबंधन का ध्यान उद्योग में अग्रणी वृद्धि, नियंत्रित ऋण लागत और मध्यम अवधि में लगभग 1 प्रतिशत एसेट पर रिटर्न हासिल करने के लक्ष्य के माध्यम से ऑपरेशनल एफ़िश्यंसी बढ़ाने पर केंद्रित है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 27, 2026 | 2:13 PM IST