शेयर बाजार

Bonus Share की चर्चा से ज्वेलरी स्टॉक में आई तेजी; शेयर 15% तक उछला; ₹20 से भी कम शेयर का भाव

Bonus Issue: आमतौर पर बोनस शेयर को कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और भविष्य की ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट के भरोसे के संकेत के रूप में माना जाता है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 15, 2026 | 3:00 PM IST

Bonus Share: डायमंड और ज्वेलरी बनाने, प्रोसेस करने और निर्यात से जुड़ी कंपनी मिनी डायमंड्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में बुधवार (15 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखी गई। कंपनी बोर्ड के बोनस शेयर पर विचार किए जाने की खबर के बाद यह शेयर शुरूआती कारोबार में 15 प्रतिशत तक उछल गया।

करीब 220.49 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली मिनी डायमंड्स के शेयर इंट्राडे में 19 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया, जो पिछले दिन के 16.54 रुपये के बंद भाव से लगभग 14.87 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और दोपहर 2:30 यह शेयर 18 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

मिनी डायमंड्स (इंडिया) लिमिटेड ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि कंपनी का बोर्ड 23 अप्रैल 2026 को बैठक करेगा। इसमें बोनस शेयर जारी करने समेत कुछ अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो इसके लिए शेयरधारकों की सहमति भी जरूरी होगी।

इस कदम को निवेशकों को फायदा पहुंचाने और शेयर में लिक्विडिटी बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है। आमतौर पर बोनस शेयर को कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और भविष्य की ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट के भरोसे के संकेत के रूप में माना जाता है।

क्या करती है कंपनी?

मिनी डायमंड्स (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना 1987 में हुई थी। यह मुंबई स्थित कंपनी कट और पॉलिश किए गए हीरों के निर्माण, प्रोसेसिंग और निर्यात के कारोबार में लगी हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी आपूर्ति करती है।

शेयर प्रदर्शन

कंपनी के शेयर प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में यह 6.59 फीसदी चढ़ा है। तीन महीने में शेयर में 22.25 प्रतिशत और छह महीने में 32.31 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में यह 33.39 फीसदी टूटा है। जबकि दो साल में शेयर ने 97.08 फीसदी, तीन साल में 428.92 फीसदी और पांच साल में 1400 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, शेयर होने 52 वीक्स हाई 43.60 रुपये से 62 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 230.74 करोड़ रुपये है।

First Published : April 15, 2026 | 3:00 PM IST