शेयर बाजार

Tata Motors, BEL समेत इन 5 स्टॉक्स में बनेगा तगड़ा मुनाफा! BUY करें, ब्रोकरेज ने दिए 1 साल के टारगेट

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने मंगलवार को इन्वेस्टमेंट के लिए 5 दमदार शेयरों को चुना है। इन शेयरों में अगले 1 साल के नजरिए से खरीदारी की सलाह है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 26, 2024 | 10:25 AM IST

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते कारोबारी हफ्ते में लगातार दूसरे दिन मंगलवार (26 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बाजार के इस उठापटक के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में खरीदारी लंबी अव​धि में तगड़ा मुनाफा करा सकती है।

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने मंगलवार को इन्वेस्टमेंट के लिए 5 दमदार शेयरों को चुना है। इन शेयरों में अगले 1 साल के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। जिन स्टॉक्स में निवेश की सलाह है, उनमें Va Tech Wabag, Tata Motors, BEL, V2 Retail, ABFRL शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 38 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Va Tech Wabag

ब्रोकरेज फर्म ने Va Tech Wabag को लंबी अव​धि के निवेश के लिए चुना है। स्टॉक में खरीदारी की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2100 रुपये है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 1678 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 25 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।

Tata Motors

ब्रोकरेज फर्म ने टाटा ग्रुप के दिग्गज ऑटोमोबाइल्स शेयर Tata Motors में BUY की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1099 रुपये है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 796 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 38 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।

BEL

ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस सेक्टर के स्टॉक BEL में BUY की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 380 रुपये है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 292 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 30 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।

V2 Retail

ब्रोकरेज फर्म ने रिटेल स्टॉक V2 Retail में खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 1445 रुपये प्रति शेयर दिया है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 1273 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 14 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।

ABFRL

ब्रोकरेज ने रिटेल स्टॉक ABFRL में BUY की सलाह है। टारगेट प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर दिया है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 299 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 29 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

First Published : November 26, 2024 | 10:25 AM IST