शेयर बाजार

UltraTech Cement पर ए​क्सिस डायरेक्ट बुलिश, 3-6 महीने में ₹13,075 का टारगेट

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मजबूत फंडामेंटल, लीडरशिप पोजिशन और कैपेसिटी एक्सपेंशन के चलते आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Published by
आशुतोष ओझा   
Last Updated- April 21, 2026 | 1:05 PM IST

UltraTech Cement  Share: देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर में एक तेजी का सेंटीमेंट देखने को मिल रहा है। बीते एक हफ्ते के सेशन में शेयर करीब 5 फीसदी चढ़ चुका है। मार्केट लीडर होने के साथ-साथ कंपनी का फोकस क्षमता बढ़ाने पर भी है। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म Axis Direct ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर मीडियम टर्म के लिए निवेश की सलाह है। ब्रोकरेज का शेयर पर नजरिया सकारात्मक है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, अल्ट्राटेक सीमेंट मजबूत फंडामेंटल, लीडरशिप पोजिशन और कैपेसिटी एक्सपेंशन के चलते आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। हालांकि अपसाइड सीमित है, लेकिन यह स्टॉक स्थिर और भरोसेमंद निवेश विकल्प बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें | डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट से दौड़ा दिग्गज Metal Stock, एक साल में दे चुका 90% रिटर्न; 30 अप्रैल को आएगा रिजल्ट

UltraTech Cement: 3-6 महीने के लिए ₹13,075 टारगेट

ब्रोकरेज फर्म ने UltraTech Cement पर BUY रेटिंग देते हुए 3 से 6 महीने के लिए ₹13,075 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह बीते ट्रेडिंग सेशन 20 अप्रैल के क्लोजिंग प्राइस 11,911 रुपये से करीब 10% अपसाइड दिखाता है।

बीएसई पर शेयर बीते एक हफ्ते में करीब 5 फीसदी उछल चुका है। जबकि दो हफ्ते का रिटर्न चार्ट देखें तो शेयर 10 फीसदी के आसपास का अपसाइड दिखा रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का हाई 13,104 है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, वैल्यूएशन की बात करें तो स्टॉक अभी FY27 के अनुमानित EV/EBITDA के 17x पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, रिस्क फैक्टर्स की बात करें, तो सीमेंट की कीमतों और डिमांड में गिरावट, इनपुट कॉस्ट (जैसे कोयला, फ्यूल) बढ़ने का खतरा और EBITDA मार्जिन पर दबाव है।

पैरामीटर वैल्यू
CMP ₹11,886
टारगेट प्राइस ₹13,075
अपसाइड करीब 10%
मार्केट कैप ₹3.50 लाख करोड़
52-वीक हाई/लो ₹13,110 / ₹10,325

UltraTech Cement: क्या है ब्रोकरेज की कमेंट्री

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, अल्ट्राटेक 200 MTPA क्षमता पार करने वाली पहली कंपनी है। हाल ही में 8.7 MTPA की नई क्षमता जोड़ी। FY28 तक क्षमता 240 MTPA तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग डिमांड से मजबूत सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी FY25-FY27E के दौरान अपनी वॉल्यूम/रेवेन्यू/EBITDA/APAT को 13%/15%/29%/40% CAGR की दर से बढ़ाएगी। मजबूत मांग, कीमतों में सुधार, आने वाली नई क्षमता, हाल ही में शुरू की गई क्षमता का विस्तार, प्रीमियम उत्पादों पर जोर, ब्लेंडिंग अनुपात में वृद्धि और ग्रीन एनर्जी की बढ़ती हिस्सेदारी से सपोर्ट मिलेगा।

इसके अलावा, कंपनी ने फाइनेंशियल और ऑपरेशनल सुधार पर फोकस किया है। बेहतर EBITDA/टन और कॉस्ट कंट्रोल के साथ एनर्जी एफिशिएंसी, ग्रीन पावर और लॉजिस्टिक्स ऑप्टिमाइजेशन पर फोकस है। आने वाले समय में मार्जिन और सुधार की उम्मीद है। कंपनी को मार्केट लीडरशिप का फायदा मिलने की उम्मीद है।

बता दें, अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है और देश की कुल ग्रे सीमेंट क्षमता में लगभग 28% हिस्सेदारी रखती है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। इसकी मजबूत ब्रांड और देशभर में मौजूदगी है। कंपनी का 425 से ज्यादा प्लांट्स के साथ सबसे बड़ा रेडी-मिक्स कंक्रीट नेटवर्क है।

डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज फर्म ने दी है। ये बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के विचार नहीं हैं। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

First Published : April 21, 2026 | 1:05 PM IST