शेयर बाजार

70% तक रिटर्न का टारगेट! Nuvama को क्यों पसंद आ रहा ये Chemical Stock? जानें क्यों दिया इतना बड़ा टारगेट

Chemical Stock: ब्रोकरेज के अनुसार, लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेशक इस शेयर पर दांव लगा सकते हैं।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- March 12, 2026 | 3:10 PM IST

Chemical Stock: केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयर में निवेशकों को 70 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज हॉउस नुवामा ने शेयर पर बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। साथ ही ब्रोकरेज ने जुबिलेंट इंग्रेविया शेयर पर खरीदारी की सलाह देते हुए ‘BUY’ की रेटिंग दी है।

ब्रोकरेज का कहना है कि गिरते और कमजोर बाजार में केमिकल इंडस्ट्री के स्टॉक को निवेशक अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेशक इस शेयर पर दांव लगा सकते हैं। चलिए जानते है कि ब्रोकरेज ने स्टॉक पर इतना बड़ा टारगेट प्राइस क्यों दिया है।

Also Read: कौन सी दवाएं दे रही हैं फार्मा बाजार को रफ्तार? ब्रोकरेज ने इस Pharma Stock को बताया फेवरेट

Jubilant Ingrevia पर टारगेट प्राइस: ₹975

नुवामा ने जुबिलेंट इंग्रेविया पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 975 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 70.75 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयर बुधवार को 571 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमने जुबिलेंट इंग्रेविया के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक जैन से कंपनी के कारोबार की स्थिति और हाल के घटनाक्रमों पर बातचीत की। बड़ी इनोवेटर कंपनी के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के तहत सप्लाई मार्च 2026 से शुरू होने की संभावना है और अगले तीन महीनों तक डिलीवरी का स्पष्ट कार्यक्रम दिखाई दे रहा है। ब्रोक्ररज ने कहा कि काउंटरपार्टी के स्वामित्व से जुड़े कुछ जोखिमों पर नजर रखना जरूरी होगा। लेकिन यह कॉन्ट्रैक्ट इस बात का भरोसा देता है कि इस सौदे का आर्थिक लाभ सुरक्षित रहेगा।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी को भविष्य में नए अवसरों से करीब 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है। इसमें लगभग 500 करोड़ रुपये की आय बड़े इनोवेटर कॉन्ट्रैक्ट से आ सकती है। जबकि करीब 200 करोड़ रुपये की आय उन अन्य परियोजनाओं से आने की उम्मीद है जिन्हें अभी बढ़ाया जा रहा है। यह कंपनी के फाइन केमिकल्स और CDMO पाइपलाइन में मौजूद कुल 16 नए अवसरों से लगभग 1400 करोड़ रुपये की संभावित अधिकतम आय के बड़े लक्ष्य का हिस्सा है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी कॉस्मेटिक उत्पादों से जुड़े कुछ बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स पर भी विचार कर रही है। अगर ये सौदे मिलते हैं, तो आने वाले समय में कंपनी के स्पेशियलिटी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की ग्रोथ और मजबूत हो सकती है।

हाई से 33% नीचे शेयर

जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयर 52 वीक्स हाई से 33 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 851.85 रुपये और 52 वीक्स का लो 571.30 रुपये है। हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो शेयर एक महीने में 12.44 प्रतिशत गिरा है। तीन महीने में शेयर में 16.17 फीसदी और छह महीने में 17.78 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में शेयर 13.72 फीसदी गिरा है। जबकि दो साल में शेयर ने 32.19 प्रतिशत और तीन साल में 32.07 फीसदी रिटर्न दिया है।

First Published : March 12, 2026 | 3:10 PM IST