शेयर बाजार

₹1950 करोड़ के ऑर्डर से 7% चढ़ा Defence Stock, एक्सपर्ट बोले – वापस ऑल टाइम हाई जाने का रखता है दम

Defence Stock: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए दो माउंटेन रडार और संबंधित ढांचे की खरीद के लिए कंपनी के साथ 1,950 करोड़ रुपये का करार किया है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 01, 2026 | 11:39 AM IST

Bharat Electronics share: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों में बुधवार (1 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखने को मिली। दरअसल डिफेन्स सेक्टर को कंपनी को रक्षा मंत्रालय की तरफ से बड़ा सरकार आर्डर मिला है। इसके चलते शेयर बाजार खुलते ही 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। इसी के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। सुबह 11:17 बजे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बीएसई पर 5.48 प्रतिशत चढ़कर 422.55 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

BEL को ₹1950 करोड़ का आर्डर

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए दो माउंटेन रडार और संबंधित ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ 1,950 करोड़ रुपये का करार किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ”रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए दो माउंटेन रडार, संबंधित उपकरणों और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ लगभग 1,950 करोड़ रुपये का एक बड़ा पूंजीगत अधिग्रहण कॉन्ट्रैक्ट किया है।”

यह माउंटेन रडार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास केंद्र की तरफ से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। इसका निर्माण बीईएल द्वारा किया जाएगा।

यह पढ़ें: 76% रिटर्न! सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- AI से बहुत कम खतरा; BUY का मौका

Bharat Electronics Share पर टारगेट प्राइस

पृथ्वी फिनमार्ट के एवीपी और तकनीकी इक्विटी रिसर्च प्रमुख हरीश जुजारे ने कहा कि डिफेंस सेक्टर का यह शेयर अभी भी मजबूत लॉन्ग टर्म तेजी के रुझान में बना हुआ है। हाल ही में शेयर ने अपने ऑल टाइम करीब 473 रुपये को छूने के बाद कुछ मुनाफावसूली देखी। इससे यह ट्रेंडलाइन सपोर्ट के पास लगभग 400 रुपये तक आ गया।

एनालिस्ट ने कहा कि ताजा तेजी के साथ बीईएल का शेयर निर्णायक रूप से 200-दिवसीय मूविंग एवरेज के ऊपर निकल गया है। यह मजबूती के संकेत देता है। उन्होंने आगे कहा कि शेयर में तेजी जारी रहने पर यह 20-दिवसीय मूविंग एवरेज के पास करीब 440 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

उन्होंने कहा, ”अगर गति बनी रहती है तो बीईएल फिर से अपने पिछले उच्च स्तर 473 रुपये को भी छू सकता है। बीईएल के लिए 390 रुपये का स्तर एक अहम सपोर्ट है और जब तक शेयर इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक सकारात्मक रुख बरकरार रहेगा।”

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 1, 2026 | 11:39 AM IST