शेयर बाजार

हर शेयर पर 2200% डिविडेंड देगी FMCG कंपनी, आ गई रेकॉर्ड डेट; Q4 में कमाया ₹2,994 करोड़ का मुनाफा

Dividend Stock: कंपनी का चौथी तिमाही में नेट लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 2,994 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,475 करोड़ रुपये था।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 30, 2026 | 3:30 PM IST

Dividend Stock: एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। कंपनी ने बीती तिमाही में 2,994 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही से 22 प्रतिशत ज्यादा है। नतीजों के साथ कंपनी ने डिविडेंड की भी घोषणा की है।

कंपनी की तरफ से जारी एक्सचेंज फाईलिंग के अनुसार, हिंदुस्तान यूनिलीवर का चौथी तिमाही में नेट लाभ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 2,994 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,475 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी की मुख्य ऑपरेशनल इनकम (उत्पाद बिक्री से आय) 8.1 प्रतिशत बढ़कर 16,172 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 14,955 करोड़ रुपये थी। कंपनी के अनुसार प्रति शेयर आय भी बढ़कर 12.73 रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 10.48 रुपये प्रति शेयर थी।

Hindustan Unilever Dividend

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के निदेशक मंडल ने 30 अप्रैल को हुई अपनी तिमाही बैठक के बाद 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 22 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के रिकॉर्ड डेट 23 जून 2026 तय की है।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में कहा कि 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 22 रुपये का अंतिम डिविडेंड प्रस्तावित किया गया है। इसका मतलब है कि जो भी एलिजिबल शेयरहोल्डर होंगे, उन्हें उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। हालांकि, यह लाभ तभी मिलेगा जब उनके पास रिकॉर्ड डेट (Record Date) से 24 घंटे पहले तक शेयर हों।

Also Read | Adani Ports Q4 Results: मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,329 करोड़ पहुंचा, ₹7.5 डिविडेंड का ऐलान

HUL Dividend History

हिंदुस्तान युनुलीवर ने इससे पहले नवंबर 2025 में 19 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और जून 2025 में 24 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। नवंबर 2024 में भी कंपनी ने 19 रुपये का अंतरिम और 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया था।

First Published : April 30, 2026 | 3:30 PM IST