शेयर बाजार

Q4 के दम पर 52 वीक हाई पर पंहुचा FMCG Stock, ब्रोकरेज ने कहा – लगाएं दांव; अभी और चढ़ेगा

FMCG Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे सभी प्रमुख मानकों पर अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 20, 2026 | 3:38 PM IST

FMCG Stock: एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी बजाज कंज्यूमर के शेयर सोमवार (20 अप्रैल) को इंट्रा-डे ट्रेड में करीब 6 प्रतिशत उछलकर 497.05 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके मुनाफे में दोगुना वृद्धि के चलते देखने को मिली। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 63.56 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, ब्रोकरेज हॉउस सेंट्रम ब्रोकिंग ने स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। उसका कहना है कि कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे सभी प्रमुख मानकों पर अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं।

Bajaj Consumer पर टारगेट प्राइस: ₹510

सेंट्रम ब्रोकिंग ने बजाज कंज्यूमर पर ‘BUY‘ रेटिंग दी है। साथ ही स्टॉक पर 510 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 470 रुपये से 8 फीसदी से ज्यादा है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के नतीजे सभी प्रमुख मानकों पर अनुमान से काफी बेहतर रहे। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है, जो हेयर ऑयल श्रेणी में कुल मिलाकर बढ़ोतरी और कंपनी की पहल के कारण संभव हुई।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के मुख्य उत्पाद आल्मंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल (ADHO) ने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है और ग्रोथ में सुधार देखा गया है। यह सुधार लगभग डबल डिजिट के करीब वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर प्राइसिंग और उत्पाद मिश्रण में सुधार के चलते आया है। कंपनी ने अपने नॉन-आल्मंड ड्रॉप्स हेयर ऑयलपोर्टफोलियो को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, जो अगले तीन वर्षों में करीब 30 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर (CAGR) को दर्शाता है।

Also Read | 122% बढ़ गया मुनाफा फिर भी Groww के शेयर में नहीं दिखी तेजी, आखिर क्यों?

ब्रोकरेज के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 बजाज कंज्यूमर के लिए टर्नअराउंड का साल रहा है, जिसे बेहतर ग्रोथ मोमेंटम, मार्जिन में सुधार और विशाल पर्सनल केयर के इंटीग्रेशन ने आगे बढ़ाया है। हाल की तिमाहियों में कंपनी ने राजस्व और मार्जिन दोनों में बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। बिजनेस में स्ट्रक्चरल बदलावों के चलते यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 20, 2026 | 3:38 PM IST