शेयर बाजार

ऑल टाइम हाई पर पंहुचा हाल में लिस्टेड कंपनी का शेयर, एनालिस्ट्स बोले – BUY; दिखा रहा बुलिश ट्रेंड

एनालिस्ट्स का कहना है कि ग्रो का स्टॉक एक बुलिश ट्रेंड दिखा रहा है और फिलहाल अपने अब तक के सबसे हाई लेवल के करीब ट्रेड कर रहा है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 10, 2026 | 1:05 PM IST

Groww Share Price: डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स (Groww) के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली और यह बीएसई पर लगभग 6 प्रतिशत चढ़कर 52 वीक्स के हाई 198 रुपये पर पहुंच गया। यह तेजी ऐसे समय आई है जब बाजार में कुल मिलाकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। पिछले तीन कारोबारी सेशन में शेयर में 18 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ ग्रो के शेयर दोपहर 12:22 बजे बीएसई पर 10.15 रुपये 5.44 फीसदी चढ़कर 196.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एनएसई और बीएसई पर कुल मिलाकर 3 करोड़ इक्विटी शेयरों का लेनदेन हुआ।

शेयर में जारी तेजी के बीच एनालिस्ट्स ने डिजिटिल इइन्वेस्टमेंट पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। उनका कहना है कि ग्रो का स्टॉक एक बुलिश ट्रेंड दिखा रहा है और फिलहाल अपने अब तक के सबसे हाई लेवल के करीब ट्रेड कर रहा है।

Groww Share Price पर टारगेट प्राइस: ₹220

एक्सिस सिक्योरिटीज के एसवीपी (टेक्निकल) राजेश पालविया ने कहा कि ग्रो का शेयर तेजी के रुझान में है और फिलहाल अपने ऑल-टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है। इस शेयर ने हाल की कंसोलिडेशन रेंज से ब्रेकआउट दिया है। जब तक यह 185 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक निकट अवधि में 220 रुपये तक जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और व्यापक बाजार में सुधार के चलते इस रैली में भाग ले रहे हैं।

विश्लेषक के अनुसार, ”मौजूदा सकारात्मक रुझान का फायदा निकट अवधि में कैपिटल मार्केट के शेयरों को मिलता रह सकता है। ग्रो पर सलाह है कि निवेशक इस शेयर को खरीदें और जमा करें, 220 रुपये का लक्ष्य रखें और 180 रुपये का स्टॉप लॉस लगाएं।”

यह पढ़ें: Q4 में Consumer Durables पर दबाव! स्टॉक भरा, मुनाफा फंसा, ये 3 शेयर बने ब्रोकरेज पिक

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के इक्विटी टेक्निकल रिसर्च प्रमुख रुचित जैन ने कहा कि निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसकी अगुवाई एक्सचेंज और ब्रोकिंग शेयरों में खरीदारी से हो रही है।

उन्होंने कहा, ”ग्रो ने डेली चार्ट पर बढ़ते वॉल्यूम के साथ कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) इंडिकेटर भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा रहा है, जो तेजी के रुझान की पुष्टि करता है। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 212 रुपये तक जा सकता है, इसलिए इस पर हमारा नजरिया सकारात्मक है।”

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 10, 2026 | 1:05 PM IST