शेयर बाजार

₹200 तक जा सकता है होटल कंपनी का शेयर, हाई से 50% टूट चुका है भाव; 14 शहरों में फैला है नेटवर्क

Hotel Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की स्ट्रेटेजिक पूंजी योजना ने कंपनी के कर्ज को उल्लेखनीय रूप से कम कर दिया है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 03, 2026 | 11:56 AM IST

Samhi Hotel Stock: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजारों में दबाव बना हुआ है। तनाव में कम होने की रिपोर्ट्स से बाजार में राहत दिखती है। जबकि तनाव बढ़ने की खबरों से बाजार में बिकवाली हावी हो जाती है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी बाजार की चाल को प्रमुख रूप से प्रभावित कर रही है। बाजार में इस मूड – माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग ने होटल कंपनी साम्ही होटल्स पर कई कारणों से दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की स्ट्रेटेजिक पूंजी योजना ने कंपनी के कर्ज को उल्लेखनीय रूप से कम कर दिया है।

Samhi Hotels Stock पर टारगेट प्राइस: ₹200

चॉइस ब्रोकिंग ने साम्ही होटल्स पर ‘BUY’ की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 49 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। साम्ही होटल्स के शेयर गुरुवार को 134 रुपये पर बंद हुए।

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह अपने 52 वीक्स हाई 254.60 रुपये से 47 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक लो 120.35 रुपये है जो इसने 7 मार्च 2026 को बनाया था। हालिया प्रदर्शन देखने तो एक महीने में शेयर 14.23 फीसदी गिरा है। एक साल में शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि दो साल में यह 33 प्रतिशत गिरा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 3,026 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Auto Sector की तेजी में दौड़ेंगे TVS, Maruti, Bajaj और Ather? 4 ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

ब्रोकरेज ने क्यों दी निवेश की सलाह?

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के वित्त वर्ष 2029 तक अपने प्रमुख माइक्रो मार्केट्स में कुल 5,677 कमरे ऑपरेट करने की उम्मीद है। यह होटल्स स्ट्रेटेजिक रूप से कॉरपोरेट कॉरिडोर और प्रमुख हवाई यातायात केंद्रों के आसपास स्थित होंगे।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के पोर्टफोलियो का लगभग 87 प्रतिशत हिस्सा इसकी अधिग्रहण और रीब्रांडिंग रणनीति से आता है। यह ग्रोथ का मुख्य आधार रहा है। इसके जरिए कंपनी वैश्विक ब्रांड्स के तहत कमजोर प्रदर्शन वाली एसेट को बेहतर बनाकर रिवाइव कर रही है। जबकि शेष 13 प्रतिशत हिस्सा स्थिर प्रदर्शन का समर्थन प्रदान करता है।

चॉइस ब्रोकिंग ने यह भी कहा कि साम्ही होटल्स की प्रॉफिटेबिलिटी आगे और मजबूत होने की स्थिति में है। इसे अनुशासित कोस्ट स्ट्रक्चर, बेहतर होता रेवेन्यू मिश्रण और ऑपरेशनल सुधारों का समर्थन मिल रहा है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 3, 2026 | 11:49 AM IST