शेयर बाजार

टूटते बाजार में भी इस होटल स्टॉक पर आई BUY की सलाह, ब्रोकरेज ने दिया 68% अपसाइड का टारगेट

Samhi Hotels Share Price: सामी होटल्स ने RARE इंडिया में 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदकर लीजर मार्केट में कदम रखने जा रही है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 09, 2026 | 2:36 PM IST

Samhi Hotels Stock: हॉ​स्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी सामी होटल्स ने हाल में आरएआरई इंडिया में 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इस सौदे के बाद कंपनी लीजर मार्केट में दस्तक देने जा रही है। ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग का कहना है कि महंगे अ​धिग्रहण के बावजूद लॉन्ग टर्म ग्रोथ बेहतर नजर आ रही है। इसका असर आने वाले दिनों में कंपनी के स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, ग्लोबल टेंशन के चलते चौतरफा बिकवाली का असर सामी होटल्स के शेयर पर देखने को मिला। स्टॉक में दिन के कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

Samhi Hotels Stock: ₹250 टच करेगा भाव

ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग (Antique Stock Broking) ने सामी होटल्स पर BUY की सलाह बरकरार रखी गई है। हालांकि टारगेट प्राइस 255 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया गया है। बीते कारोबारी सेशन स्टॉक 149 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक करीब 68 फीसदी का तगड़ा उछाल दिखा सकता है।

यह होटल शेयर बीते एक साल में अच्छा खासा करेक्ट हुआ है। अपने 52 हफ्ते के हाई (254.50) से करीब 41 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 हफ्ते का लो 121 रुपये है। सोमवार (9 मार्च) को शेयर में करीब 2 फीसदी गिरावट के साथ 146 पर कारोबार शुरू हुआ। इस साल अबतक स्टॉक 20 फीसदी के आसपास करेक्ट हो चुका है।

यह पढ़ें: IOC, BPCL, HPCL: कच्चे तेल के 100 डॉलर पार पहुंचने से OMC कंपनियों पर दबाव, UBS ने घटाई रेटिंग

Samhi Hotels Share: क्या है ब्रोकरेज की राय

एंटिक के एनालिस्ट के अनुसार आरएआरई इंडिया के साथ सौदा कंपनी के लिए पॉजिटिव कदम है, क्योंकि इससे अवकाश यात्रा के क्षेत्र (लीजर) में विस्तार का अवसर मिलेगा। हालांकि मौजूदा वैल्यूएशन कुछ ज्यादा माना जा रहा है। फिर भी लंबे समय में संभावित तालमेल से कंपनी के लिए अच्छी वैल्यू जेनरेट हो सकती है।

बता दें, आरएआरई इंडिया फिलहाल व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी) मॉडल पर काम करता है। इसके अंतर्गत भारत, नेपाल और भूटान में करीब 67 होटल और लगभग 990 कमरे शामिल हैं।

एनालिस्ट के मुताबिक, यह अधिग्रहण फिलहाल महंगा दिखाई देता है। नियर और मीडियम टर्म में इससे कंपनी की कुल आय में केवल करीब 3 से 5 फीसदी का ही योगदान होने की संभावना है। इसके चलते मीडियम टर्म में प्रॉफिटैबिलिटी पर कुछ असर भी पड़ सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और भूराजनीतिक तनाव के चलते ट्रैवल सेक्टर की मांग पर कुछ दबाव बना हुआ है। इसी को देखते हुए एनालिस्ट ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए अपने वैल्यू अनुमान में हल्की कमी की है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

First Published : March 9, 2026 | 2:36 PM IST