शेयर बाजार

Q4 में अच्छे मुनाफे से 7% चढ़ा Insurance Stock, ब्रोकरेज बोले – 37% तक अपसाइड के दिख रहे संकेत

Insurance Stock: उनका कहना है कि वृद्धि में सुधार की उम्मीद है। साथ ही प्रबंधन ने तीसरी तिमाही के बाद से ग्रोथ मोमेंटम में सुधार की बात कही है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 15, 2026 | 10:55 AM IST

ICICI Prudential Life share: इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर बुधवार (15 अप्रैल) को बाजार खुलते ही 7 प्रतिशत के करीब चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मंगलवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में नेट मुनाफा सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 386.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेस ने स्टॉक पर अपनी राय जारी कर दी है। उनका कहना है कि वृद्धि में सुधार की उम्मीद है। साथ ही प्रबंधन ने तीसरी तिमाही के बाद से ग्रोथ मोमेंटम में सुधार की बात कही है।

ICICI Prudential Life Share पर नुवामा का टारगेट प्राइस: ₹750

मोतीलाल ओसवाल ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 37 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के शेयर सोमवार को 547 रुपये के भाव पर बंद हुए। ब्रोकरेज के अनुसार, प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से ग्रोथ का गाइडेंस नहीं दिया है लेकिन अनुकूल आधार के सहारे उन्हें वृद्धि में सुधार की उम्मीद है।

ICICI Prudential Life Stock पर सेंट्रम का टारगेट प्राइस: ₹697

सेंट्रम ब्रोकिंग ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 697 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से 27 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोक्ररज का कहना है कि चौथी तिमाही में सुधार देखा गया, लेकिन री-रेटिंग के लिए निरंतर वृद्धि बेहद जरूरी बनी हुई है। अस्थिर बाजारों का असर यूएलआईपी की वृद्धि पर पड़ा है और यह आगे भी जोखिम बना हुआ है। वर्तमान में यह शेयर FY28E के अनुमानित P/EV के 1.2 गुना पर कारोबार कर रहा है। हमने अपना वैल्यूएशन मल्टीपल 1.6 गुना से घटाकर 1.5 गुना कर दिया है, जो लॉन्ग टर्म एवरेज से लगभग 30 प्रतिशत की छूट दर्शाता है।

ICICI Prudential Life Share पर एंटिक ब्रोकिंग का टारगेट प्राइस: ₹700

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 28 फीसदी ज्यादा है।

ब्रोकरेज के अनुसार, प्रबंधन ने तीसरी तिमाही के बाद से ग्रोथ मोमेंटम में सुधार की बात कही। हालांकि मैक्रो अस्थिरता के चलते निकट अवधि का आउटलुक सतर्क बना हुआ है। हम FY26–28E के लिए एपीई/वीएनबी/ईवी में क्रमशः लगभग 11%/12%/13% की सीएजीआर का अनुमान लगा रहे हैं, जो एपीई में निकट अवधि की सुस्ती लेकिन स्थिर प्रॉफिटेबिलिटी को दर्शाता है। वैल्यूएशन 1.32 गुना एक साल आगे के अनुमानित P/EV पर आकर्षक बने हुए हैं।

ICICI Prudential Life Insurance: कैसे रहे Q4 नतीजे?

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 609 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 386.3 करोड़ रुपये था। इसे प्रीमियम से आय में मजबूत वृद्धि और सहायक कंपनी आईसीआईसीआई पेंशन फंड मैनेजमेंट की बिक्री की प्रक्रिया से मदद मिली है।

इस तिमाही के दौरान बीमाकर्ता का प्रीमियम से शुद्ध आमदनी 17.17 प्रतिशत बढ़कर 19,180 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्वीवैलेंट (एपीई) सालाना आधार पर 9.37 प्रतिशत बढ़कर 3,830 करोड़ रुपये हो गया है। एपीई में एनुअलाइज्ड फर्स्ट इयर रेगुलर प्रीमियम और 10 प्रतिशत वेटेड सिंगल प्रीमियम शामिलऑ होता है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 15, 2026 | 10:55 AM IST