शेयर बाजार

1 साल के लिए मार्केट में करना है निवेश? इन 5 स्टॉक्स पर BUY की सलाह, 47 फीसदी तक अपसाइड के टारगेट

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने फंडामेंटल अपडेट में 5 दमदार स्टॉक्स को अगले एक साल के नजरिए से खरीदारी के लिए चुना है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 09, 2024 | 5:46 PM IST

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: घरेलू बाजारों में सोमवार (9 दिसंबर) को कमजोर शुरुआत हुई। उतार-चढ़ाव भरे बाजार में मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में लंबी अव​धि के नजरिए से निवेश अच्छा मुनाफा बना सकता है। ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Sharekhan) ने अपने आज अपने फंडामेंटल अपडेट में निवेश के लिए 5 दमदार शेयर चुने हैं।

ब्रोकरेज फर्म ने इन शेयरों में अगले 1 साल के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। इन शेयरों में HAL, Infosys, Can Fin Homes, Polycab India, Zydus Wellness शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 47 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

HAL

HAL पर ब्रोकरेज ने BUY की सलाह दी है। टारगेट 5485 रुपये प्रति शेयर दिया है। 6 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 4559 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 20 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। बीते एक साल में इस डिफेंस शेयर में करीब 65 फीसदी रिटर्न मिला है।

Infosys

Infosys पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2270रुपये है। 6 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1922 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 18 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। दिग्गज आईटी कंपनी का एक साल का रिटर्न 28 फीसदी के आसपास रहा है।

Can Fin Homes

Can Fin Homes पर खरीदारी की राय है। टारगेट प्राइस 1050 रुपये प्रति शेयर रखा है। 6 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 802 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 31 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 5 फीसदी के आसपास उछला है।

Polycab India

Polycab India भी ब्रोकरेज का फंडामेंटल पिक है। BUY रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 8300 रुपये प्रति शेयर है। 6 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 7317 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 13 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। पिछले एक साल में इस शेयर में निवेशकों को करीब 30 फीसदी का रिटर्न मिला है।

Zydus Wellness

Zydus Wellness पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3000 रुपये है। 6 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 2047 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 47 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। इस शेयर ने एक साल में करीब 31 फीसदी के आसपास की रैली दिखाई है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें। )

First Published : December 9, 2024 | 11:49 AM IST