शेयर बाजार

तेजी से दौड़ा झुनझुनवाला स्टॉक, 7 महीने में दिया 49% रिटर्न; ब्रोकरेज बोले – अभी भी खरीदारी का मौका

Jhunjhunwala holding stock: नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार और स्थिर मुनाफा देखने को मिला। बैंक के शेयर पिछले सात महीनों में करीब 49% तक चढ़ चुके हैं।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- May 01, 2026 | 4:24 PM IST

Jhunjhunwala Portfolio Stock: रेखा झुनझुनवाला समर्थित फेडरल बैंक लिमिटेड (Federal Bank) के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़त में हैं और निवेशकों को 45 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं। प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने हाल ही में अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार और स्थिर मुनाफा देखने को मिला। फेडरल बैंक के शेयर पिछले सात महीनों में करीब 49 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं। सितंबर 2025 के अंत में जहां इसका भाव करीब 192-193 रुपये था, वहीं गुरुवार को बीएसई पर यह शेयर 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 287 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Federal Bank Share पर ब्रोकरेज की राय

Axis Direct: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस ₹340|

एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने फेडरल बैंक पर BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 340 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के गुरुवार बंद भाव 285 रुपये से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन का प्रदर्शन कई कारणों से मजबूत बना हुआ है। पहला, करेंट अकॉउंट सेविंग अकॉउंट मिक्स में सुधार हुआ है। खासकर करेंट अकॉउंट जमा में। दूसरा, जमा दरों में संतुलित तरीके से बदलाव किया गया है। तीसरा, महंगे होलसेल डिपॉजिट से धीरे-धीरे दूरी बनाई जा रही है। चौथा, एसेट मिक्स को मध्यम रिटर्न वाले सेगमेंट की ओर बदला जा रहा है। इन सभी कारणों से आने वाले समय में भी मार्जिन पर सकारात्मक असर बना रहेगा।

Nirmal Bang: रेटिंग Buy | टारगेट प्राइस ₹357|

निर्मल बांग ने बैंक पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 357 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने बताया कि चौथी तिमाही का प्रदर्शन नेट इंटरेस्ट मार्जिन, प्री प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स के स्तर पर हमारी उम्मीदों से बेहतर रहा है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : May 1, 2026 | 4:12 PM IST