शेयर बाजार

Minda Corp: ब्रोकरेज की रडार पर आया शेयर, BUY की सलाह; ₹650 तक जा सकता है भाव

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी EV ट्रांजिशन, मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और कैपेक्स प्लान के चलते आने वाले वर्षों में तेज ग्रोथ दिखा सकती है।

Published by
आशुतोष ओझा   
Last Updated- April 22, 2026 | 2:40 PM IST

Minda Corporation Share: ऑटो और ऑटो एंसिलरी सेक्टर की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन (Minda Corporation) पर ब्रोकरेज फर्म च्वाइस ब्रोकिंग (Choice Broking) ने कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज का स्टॉक पर पॉजिटिव नजरिया है। उसका कहना है कि कंपनी EV ट्रांजिशन, मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और कैपेक्स प्लान के चलते आने वाले वर्षों में तेज ग्रोथ दिखा सकती है। ऐसे में यह शेयर निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है। बुधवार (22 अप्रैल) को बाजार में बिकवाली के दबाव के बीच मिंडा कॉर्प में  सपाट शुरुआत हुई। कारोबारी सेशन में शेयर करीब आधा फीसदी टूट गया।

Minda Corp: ₹650 टारगेट के साथ BUY रेटिंग

च्वाइस ब्रोकिंग ने मिंडा कॉरपोरेशन पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस ₹650 रखा है। यह FY28 के अनुमानित EPS के 29 गुना वैल्यूएशन पर आधारित है। शेयर का भाव मंगलवार को ₹544 पर बंद हुआ था। यह मौजूदा स्तर से करीब 20 फीसदी अपसाइड दिखाता है। बीते एक हफ्ते के दौरान शेयर करीब 5 फीसदी उछला है। स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई (644) से करीब 15 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 12,966 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

मिंडा कॉर्प एक डाइवर्सिफाइड ऑटो कंपोनेंट कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, सेफ्टी सिस्टम, लॉकिंग सिस्टम, आफ्टरमार्केट सॉल्यूशंस जैसे सेगमेंट्स में काम करती है। कंपनी EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कंपोनेंट्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से फोकस बढ़ा रही है।

Minda Corp: क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी को EV शिफ्ट से बड़ा फायदा मिल सकता है। FY21-FY25 में रेवेन्यू CAGR 20% रहने की उम्मीद है। पारंपरिक लॉक सिस्टम से आगे बढ़कर स्मार्ट की सिस्टम, अलॉय व्हील्स, EV हार्नेस जैसे प्रोडक्ट्स से EV सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 के पहले 9 महीनों में फाइनें​शियल परफॉर्मेंस मजबूत रही। इसकी मुख्य वजह रणनीतिक अधिग्रहण और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स रहा। जनवरी 2025 में Flash Electronics में 49% हिस्सेदारी (₹13,720 मिलियन में) खरीदने से कंपनी को फायदा हुआ। Flash ने FY25 में ₹1,537 करोड़ का रेवेन्यू और 14.5% EBITDA मार्जिन दिया, जो Q3FY26 में बढ़कर 18.4% हो गया। इससे MDA की EV पावरट्रेन क्षमता मजबूत हुई है। FY21 से FY25 के बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन करीब 220 बेसिस पॉइंट बढ़ा है और FY25 से FY29 के बीच इसमें और करीब 54 बेसिस पॉइंट बढ़कर करीब 12% होने की उम्मीद है।

कंपनी ने FY25 के ₹5,060 करोड़ से FY30 तक करीब 3.5 गुना बढ़कर ₹17500 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है। साथ ही EBITDA मार्जिन FY30 तक 12.5% से ज्यादा होने की उम्मीद है, जो प्रीमियम प्रोडक्ट्स और JV से ग्रोथ के कारण होगा। कंपनी अगले 4-5 साल में ₹2,000 करोड़ का कैपेक्स प्लान कर रही है, जिसमें पुणे और ग्रेटर नोएडा में नई फैक्ट्रियां, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फैसिलिटी, सनरूफ (FY27) और स्विचेस (FY28) जैसे JV प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

कंपनी ने FY21 से FY25 के बीच रेवेन्यू में करीब 21% CAGR, EBITDA में 28% CAGR और नेट प्रॉफिट (PAT) में करीब 48% CAGR दर्ज किया है। FY26 से FY29 के बीच रेवेन्यू 17% CAGR, EBITDA 18% CAGR, और PAT 29% CAGR का अनुमान है। यह ग्रोथ तीन मुख्य कारणों प्रीमियम प्रोडक्ट्स (स्मार्ट की, TFT, EV हार्नेस), नए प्रोडक्ट (सनरूफ, स्विचेस, EV प्रोडक्ट्स), और एक्सपोर्ट बढ़ना (7–8% से बढ़कर 10–15%) से आएगी।

 


डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। ये बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के विचार नहीं हैं। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें। 

First Published : April 22, 2026 | 2:40 PM IST