शेयर बाजार

टूटते बाजार में BUY करें ये 5 शेयर- ब्रोकरेज की सलाह, लॉन्ग टर्म में 51% तक आ सकता है रिटर्न

Fundamental pick: ब्रोकरेज के मुताबिक इन दमदार फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में एक साल से ज्यादा का टाइमफ्रेम रखना है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 13, 2026 | 4:22 PM IST

Top-5 Sharekhan Stocks pick: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने दुनियाभर में खलबली मचा रखी है। इसका तगड़ा झटका भारतीय शेयर बाजारों को भी लग रहा है। बीते 5 सेशन में भारतीय बाजार 5.5% फीसदी से ज्यादा टूट गए। इसमें निवेशकों के करीब 19 लाख करोड़ रुपये डूब गए। युद्ध को लेकर अभी अ​श्चितता बनी हुई है।

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirea Asset Sharekhan) के मुताबिक, भारी उतार-चढ़ाव वाले इस बाजार में लंबी अव​धि के नजरिए से निवेश की स्ट्रैटेजी बनानी चाहिए। ब्रोकरेज ने शुक्रवार (13 मार्च) को जारी अपने फंडामेंटल अपडेट में 5 शेयरों को शामिल किया है। इन स्टॉक्स पर 12 महीने से ज्यादा के टाइमफ्रेम के साथ ‘खरीदारी’ की सलाह दी है।

ब्रोकरेज ने जिन स्टॉक्स को फंडामेंटल अपडेट में शामिल किया है- उनमें Cummins India, LTF, Bank of India, Godrej Consumer Products, Emami में खरीदारी की सलाह दी है। ये स्टॉक्स अगले एक साल में 51 फीसदी तक का तगड़ा अपसाइड दिखा सकते हैं।

यह पढ़ें: जेपी मॉर्गन के बाद मोतीलाल ओसवाल भी इस Infra Stock पर हुआ बुलिश, 39% तक मिल सकता है रिटर्न; जानें टारगेट

Top-5 Sharekhan Stocks Pick

Cummins India

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹5550
CMP: ₹4753
अनुमानित रिटर्न: 17%

LTF

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹345
CMP: ₹265
अनुमानित रिटर्न: 30%

Bank of India

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹190
CMP: ₹154
अनुमानित रिटर्न: 23%

Godrej Consumer Products

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹1432
CMP: ₹1052
अनुमानित रिटर्न: 36%

Emami

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹645
CMP: ₹428
अनुमानित रिटर्न: 51%

(CMP: 12 मार्च 2026 के आधार पर)

ईरान युद्ध में डूबा बाजार, 3 घंटे में ₹8 लाख करोड़ साफ

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच ग्लोबल उठापटक के बीच भारतीय शेयर बाजारों में भी ताबड़तोड़ बिकवाली हुई। एशियाई बाजारों में गिरावट के समान भारतीय शेयर बाजारों में भी हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (13 मार्च) को बड़ी गिरावट में बंद हुए। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध लंबा चलने की आशंकाओं से बाजार में चारो तरफ निराशा फैल गई। निफ्टी-50 और सेंसेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। पहले से ही दबाव झेल रहे बाजार में मेटल स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली ने गिरावट को बढ़ा दिया। हैवी वेट शेयरों में गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 75,444 अंक पर खुला। जबकि गुरुवार को यह 76,034 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 74,454 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 1470.50 अंक या 1.93 प्रतिशत गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) 150 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर 23,462 पर खुला। शुरूआती कारोबार में गिरावट सिमित रही लेकिन दोपहर होते ही बिकवाली की गति तेज हो गई। अंत में यह 488.05 अंक या 2.06 फीसदी की गिरावट लेकर 23,151 पर बंद हुआ।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज हाउस ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : March 13, 2026 | 1:31 PM IST