शेयर बाजार

Q4 के बाद इन 2 NBFC Stock में 37% तक अपसाइड का मौका; ₹100 से नीचे कर रहे ट्रेड

NBFC Stocks to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और लोन बुक विस्तार के चलते इन कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार देखा गया है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- April 28, 2026 | 12:43 PM IST

NBFC Stocks To Buy: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के शेयरों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) और एसबीएफसी फाइनेंस (SBFC Finance) जैसे शेयर ब्रोकरेज के रडार पर आ गए हैं। ये दोनों शेयर अभी 100 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इन दोनों शेयरों में 37 प्रतिशत तक अपसाइड का मौका बन रहा। मजबूत ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और लोन बुक विस्तार के चलते इन कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार देखा गया है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

Bajaj Housing Finance पर ब्रोकरेज की राय

ICICI Securities: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹125

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 125 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर सोमवार को 91.09 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि होम लोन, लीज रेंट डिस्काउंटिंग, डेवलपर फाइनेंस और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी जैसे विविध पोर्टफोलियो के दम पर कंपनी ब्रोडर बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की स्थिति में दिख रही है। कंपनी का लक्ष्य होम लोन वितरण में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 2.5–2.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत तक पहुंचाने का है।

SBFC Finance पर ब्रोकरेज की राय

ICICI Securities: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹130

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एसबीएफसी फाइनेंस पर BUY की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 130 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। एसबीएफसी फाइनेंस के शेयर सोमवार को 94.97 रुपये पर बंद हुए। इस तरह, शेयर निवेशकों को 37 फीसदी का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, एसबीएफसी ने मार्च 2026 तक पांच साल में प्रबंधन के तहत संपत्ति में 38 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है। इसके पोर्टफोलियो में 79 प्रतिशत हिस्सा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ऋण का है, जबकि 21 प्रतिशत हिस्सा गोल्ड लोन का है।

ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2018 से 2026 के शुरुआती चरण में कंपनी ने 15 राज्यों में 251 शाखाओं का नेटवर्क स्थापित किया। अब कंपनी अपने क्षेत्रीय विस्तार को और गहरा करने पर ध्यान दे रही है, ताकि अपनी जनसांख्यिकीय समझ और बाजार की विशेषताओं का बेहतर लाभ उठा सके।

फिलहाल कंपनी अपने सक्रिय राज्यों के केवल 30 प्रतिशत जिलों में ही मौजूद है, जिससे विस्तार की काफी गुंजाइश है। इसी को देखते हुए, एसबीएफसी अगले 3 से 3.5 साल में अपनी मौजूदा 112 अरब रुपये की एसेट को दोगुना करने का लक्ष्य रखती है, जिसके लिए वह अपने मौजूदा वितरण नेटवर्क को मजबूत करते हुए स्थानीय स्तर पर उपस्थिति बढ़ाएगी।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : April 28, 2026 | 12:36 PM IST